Advertisement

Jasmin Bhasin Engagement: बिग बॉस की इस हसीना ने कर ली सगाई, Valentine Day पर फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग?

Jasmin Bhasin ने Valentine Day के मौके पर अपनी कुछ फोटोज शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है. आइए जानते हैं इन फोटोज का सच-

Jasmin Bhasin Engagement: बिग बॉस की इस हसीना ने कर ली सगाई, Valentine Day पर फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस के बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में नजर आने के बाद से ही उनके और अली गोनी (Aly Goni) के अफेयर के चर्चे खूब सुर्खियों बटोरते हैं. दोनों सितारों को अक्सर एक साथ स्पॉट भी किया जाता है. इन सब के बीच जैस्मिन ने आज यानी वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2023) के मौके पर कुछ ऐसी फोटोज शेयर कर दी हैं जिसने सामने आते के साथ ही खलबली मचा दी है. 

लेटेस्ट फोटोज में जैस्मिन अपनी रिंग फिंगर में एक खूबसूरत अंगूठी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. वहीं, इसे देखकर कयास लगाए जाने लगे हैं कि कहीं एक्ट्रेस ने चोरी छिपे सगाई तो नहीं कर ली है?

यह भी पढ़ें- Aly Goni और Jasmine जल्द करने वाले हैं शादी? कुछ दिन पहले उड़ी थी ब्रेकअप की खबरें

यहां देखें फोटोज-

 

 

फोटोज में जैस्मिन भसीन के हाथ में चमचमाती हुई हीरे की अंगूठी को साफ देखा जा सकता है. इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अब तक की बेस्ट चीज जो मेरे साथ हुई है.' अब इन तस्वीरों को देखने के बाद पहली नजर में तो यही लग रहा है कि उन्होंने सगाई कर ली है.  

हालांकि, अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो बता दें कि इसके लिए आपको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. दरअसल, ये फोटोज जैस्मिन भसीन की इंगेजमेंट की नहीं, बल्कि अंगूठी के ब्रांड प्रमोशन की हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss की इस हसीना से शादी करने जा रहे हैं Neha Kakkar के भाई Tony? फोटो में देखें कैसे किया प्रपोज

बता दें कि जैस्मिन भसीन और अली गोनी की मुलाकात रोहित शेट्टी के फेमस शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में हुई थी. इसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं. हालांकि, जैस्मिन या अली में से किसी ने भी अपने अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई. दोनों ने आखिर तक एक-दूसरे को दोस्त बताया था. बाद में दोनों को 'बिग बॉस' के घर में खास बॉन्डिंग शेयर करते हुए देखा गया था तभी से दोनों का रिश्ता लाइमलाइट में रहता है.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement