Advertisement

Janhvi Kapoor: एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं एक्ट्रेस, Karan Johar ने दिए थे डेटिंग के इशारे

Janhvi Kapoor को पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने कथित एक्स ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ स्पॉट किया गया है.

Janhvi Kapoor: एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं एक्ट्रेस, Karan Johar ने दिए थे डेटिंग के इशारे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपनी फिल्मों और ग्लैमरस अंदाज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हालांकि, इस बार एक्ट्रेस किसी और मुद्दे को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हम बात कर रहे उनके और शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के रिश्ते को लेकर. यह बात तो हर कोई जानता है कि एकट्रेस अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर बेहद कम ही खुलकर बात करती हैं. हालांकि, इस बार जब वे करण जौहर (Karan Johar) के शो 'कॉफी विद करण 7' (Koffee With Karan) में पहुंची तो यहां फिल्ममेकर ने ऐसा कुछ कह डाला जिसे लेकर खूब चर्चाएं हुईं. वहीं, अब एक बार फिर उन चर्चाओं का बाजार गर्म हो रहा है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने कथित एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ स्पॉट हुई हैं. वीडियो में जाह्नवी पिंक कलर का सलवार सूट पहने एक रेस्टोरेंट से निकलती हैं, वहां मौजूद पपराजी की ओर देखकर मुस्कुराती हैं और फिर सीधे गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं. वहीं, गाड़ी की ड्राइविंग सीट पर शिखर पहाड़िया पहले से ही बैठे हुए थे. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्ट्रेस एक बार फिर अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही हैं. 

यह भी पढ़ें- Rishabh Pant ने Urvashi Rautela को गिफ्ट की अपनी चेन, Video ने खोल दी दोनों के रिश्ते की पोल? 

यहां देखें Janhvi Kapoor का वीडियो-

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

यह भी पढ़ें- Virat Kohli की पारी पर इमोशनल हुईं Anushka Sharma, फोटो शेयर कर बोलीं- सबसे मुश्किल दौर से गुजरे...  

बता दें कि इससे पहले करण जौहर ने अपने शो में दोनों के रिश्ते को लेकर इशारों-इशारों में बातें की थीं. दरअसल, कॉफी विद करण के सीजन 7 में जाह्नवी सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ पहुंची थीं. इस दौरान करण ने कहा था कि दोनों एक्ट्रेस ने एक समय पर दो भाइयों को डेट किया है और इत्तेफाक से वो दोनों भाई करण की बिल्डिंग में ही रहते हैं.

अब यहां करण जौहर ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन फैंस को समझते देर नहीं लगी कि फिल्ममेकर वीर पहाड़िया और शिखर पहाड़िया की बात कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement