Advertisement

Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya की शादी कंफर्म? बॉयफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर पहुंची एक्ट्रेस, साथ किए दर्शन

Janhvi Kapoor अपने बॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya के साथ हाल ही में तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पहुंची. कपल ने साथ में दर्शन कर पूजा की. उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest News
Janhvi Kapoor और Shikhar Pahariya की शादी कंफर्म? बॉयफ्रेंड संग तिरुपति मंदिर पहुंची एक्ट्रेस, साथ किए दर्शन

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. एक्ट्रेस को कई बार अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) के साथ पार्टी करते और हैंगआउट करते देखा जाता है. वहीं हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 (Koffee With Karan 8) में भी जाह्नवी ने गलती से अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहरिया का नाम ले लिया था जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा शुरू हो गई. इसी बीच कपल का नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो साथ में तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे.

जाह्नवी कपूर ने 5 जनवरी को तिरुमाला के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर का दौरा किया. उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया भी नजर आए. दोनों के मंदिर के अंदर जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान एक्ट्रेस साड़ी में नजर आईं वहीं शिखर को धोती पहने देखा गया. दोनों को साथ में देख लोग ये अनुमान लगा रहे हैं कि कपल जल्द ही शादी करने वाला है.

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने कंफर्म कर दी शादी की खबरें? बॉयफ्रेंड पर गलती से कह गईं ऐसी बात

 

हालांकि ये पहला मौता नहीं है जब जाह्नवी को शिखर के साथ देखा गया. एक्टर अक्सर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आ जाती हैं. उन्हें बॉलीवुड पार्टियों से लेकर छुट्टियों पर एक साथ घूमते हुए देखा जाता रहा है. हर बार दोनों को साथ देख उनके डेटिंग की खबरें आती रही हैं पर दोनों ने इसपर चुप्पी साधी हुई थी. वहीं कॉफी विद करण 8 में एक्ट्रेस गलती से अपने बॉयफ्रेंड का नाम बोल गई थीं. 

हुआ यूं कि शो के दौरान करण ने पूछा 'अपने फोन की स्पीड डायल पर मौजूद तीन लोगों के बारे में बताइए'. इस जवाब देते हुए जाह्नवी ने कहा 'पापा, खुशु और शिखु'. ये बोलते ही जाह्नवी चुप हो गईं और उन्हें एहसास हुआ कि वो गलती से अपने बॉयफ्रेंड का नाम ले गई हैं. इसके बाद एक्ट्रेस की शादी को लेकर खबरें सामने आने लगीं. 

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया को इस लड़की के साथ देख एक्ट्रेस ने कर दिया ऐसा कमेंट, बाद में किया डिलीट, जानें क्या है माजरा

हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनके बार बार साथ नजर आने से लगातार डेटिंग की खबरें आ रही हैं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस शिखर संग उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पूजा करने के लिए पहुंची थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement