Advertisement

'गरीबों की Kylie Jenner', फैंस को नहीं भाया Janhvi Kapoor का लेटेस्ट अवतार, रैंप वॉक देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

Janhvi Kapoor ने हाल ही में Lakme Fashion Week में रैंप वॉक की जिसकी काफी चर्चा है. हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें वॉक के लिए काफी ट्रोल कर दिया.

Latest News
'गरीबों की Kylie Jenner', फैंस को नहीं भाया Janhvi Kapoor का लेटेस्ट अवतार, रैंप वॉक देख लोगों ने कर दिया ट्रोल

Janhvi Kapoor Lakme Fashion Week

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन चर्चा में रहती हैं. कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने फैशन सेंस को लेकर एक्ट्रेस लाइमलाइट में रहती हैं. वो अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने बोल्ड अंदाज को लेकर भी खबरों में बनी रहती हैं. एक बार फिर उनका ग्लैमरस अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लैक्मे फैशन वीक (Janhvi Kapoor in Lakme Fashion Week) में जब उन्होंने रैंप पर अपनी अदाएं बिखेरी तो हर कोई उनका दीवाना हो गया. हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी कर दिया है.

जाह्नवी कपूर ने लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर राहुल मिश्रा के लिए रैंप वॉक किया. इस वॉक के दौरान पपराजी के साथ ड्रामा क्रिएट किया गया. एक्ट्रेस ने इस दौरान काफी बोल्ड वॉक की जिससे किसी की नजरें उनपर से नहीं हट पाई. ब्लैक कलर के इस गाउन में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत और हॉट नजर आ रही थीं. 

राहुल मिश्रा के इस कलेक्शन ने हेनरी रूसो से प्रेरणा ली. जाह्नवी का गाउन स्ट्रैपलेस था जिसमें फिगर-ग्रेजिंग पैटर्न और प्लंजिंग नेकलाइन थी. साथ ही थाई हाई स्लिट ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए. वहीं न्यूड मैट लुक ने उनके रूप को और निखार दिया है. आप भी एक्ट्रेस पर से नजरें नहीं हटा पाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor की ये 9 फिल्में हैं एकदम धांसू, आज ही निपटा लें 

जहां लोगों को उनका स्टाइल और बोल्ड अवतार पसंद आया. वहीं कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल कर दिया. एक यूजर ने लिखा 'बहुत खराब वॉक', एक ने लिखा 'गरीबों की काइली जेनर' और अन्य ने लिखा 'चलना सीख लो बहन'.

ये भी पढ़ें: Janhvi Kapoor हैं बेहद 'पेटू', मालपुआ-रबड़ी का किया ऐसा बखान, आपके भी मुंह में भर आएगा पानी

जाह्नवी कपूर अब राम चरण के साथ फिल्म 'आरसी 16' यानी Peddi में नजर आएंगी. हाल ही में इसका पोस्टर सामने आया था जिसमें राम चरण मुंह में बीड़ी लिए और 'पुष्पा' से मिलता-जुलता लुक लिए नजर आ रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement