Advertisement

Sridevi के बर्थडे पर इमोशनल हुईं Janhvi Kapoor, मां के लिए लिखा पोस्ट

जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) ने अपनी मां श्रीदेवी(Sridevi) के जन्मदिन पर उनके लिए एक पोस्ट लिखा है. इस दौरान जाह्नवी काफी भावुक नजर आई हैं.

Latest News
Sridevi के बर्थडे पर इमोशनल हुईं Janhvi Kapoor, मां के लिए लिखा पोस्ट

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म इंडस्ट्री की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी(Sridevi) का कल 60वां जन्मदिन था. इस दौरान एक्ट्रेस के जन्मदिन पर तमाम लोगों ने उनके लिए शुभकामना संदेश लिखे. इसके साथ ही गूगल ने भी अपने सर्च इंजन पर श्रीदेवी की तस्वीर लगाई थी. उन्होंने एक्ट्रेस की सुपरहिट फिल्म नागिन का लुक तैयार कर तस्वीर लगाई थी. वहीं, श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर(Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर(Khusi Kapoor) ने भी अपनी मां को याद कर एक तस्वीर शेयर की है.

दरअसल, जाह्नवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में जाह्नवी ने अपनी मां श्रीदेवी की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में श्रीदेवी एक छोटी बच्ची की तरह अपनी मां की गोद में बैठे हुए नजर आ रही हैं. वहीं, वो दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं. यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है और यह एक फिल्म का सेट नजर आ रहा है. 

जाह्नवी ने लिखा इमोशनल पोस्ट

वहीं, जाह्नवी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- जन्मदिन मुबारक हो मम्मा. मुझे पता है कि यह आपकी फेवरेट जगहों में से एक थी. अपनी मां के साथ फिल्म के सेट पर और आज जब मैं आपके बर्थडे पर सेट पर हूं तो मैं पहले से कहीं ज्यादा चाहती हूं कि आप मेरे साथ हो. इस तरह से, ताकि हम हर किसी को कन्वींस करें कि यह वाकई में आपका 35वां बर्थडे है न कि 60वां. और आप मुझे बता सकते हैं कि मैं खुद को ज्यादा पुश कर रही हूं या नहीं. मैं आपकी आंखों में देख सकती हूं कि क्या मैं आपको प्राउड फील करवा रही हूं. मुझे पता है कि आप हमें अपनी याद में देख कर खुश हैं. आई लव यू. आप इस प्लेनेट की सबसे स्पेशल वुमेन हो. और मुझे पता है कि आप अभी भी हमारे साथ हैं. आप ही वो वजह है जो हम आगे बढ़ रहे हैं. उम्मीद है कि आप आज ढेर सारा पायसम, आइसक्रीम और केरेमल कस्टर्ड खा रहे हों. 

ये भी पढ़ें- Google Doodle ने Sridevi को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, सर्च इंजन पर दिखी बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार की फोटो

फैंस ने किए कमेंट्स

वहीं, इस पोस्ट पर जाह्नवी और श्रीदेवी के कई फैंस ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा- तुम आज बहुत बहुत बेहतर हो. उन्हें तुम पर गर्व होगा. वहीं, अन्य ने लिखा- श्रीदेवी हमेशा ही लीजेंड थीं.

ये भी पढ़ें- Janhvi Kapoor मां को याद कर हुईं इमोशनल, शेयर की Sridevi की दिल को छू लेने वाली तस्वीर

साल 2018 में कार्डियक अरेस्ट से हुए थी श्रीदेवी की मौत

आपको बता दें कि साल 2018 की फरवरी में श्रीदेवी का निधन हो गया था. एक्ट्रेस इस दौरान दुबई में परिवार के सदस्य की शादी को अटेंड करने के लिए गई थीं. जिसके बाद वहां पर उनकी कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी. एक्ट्रेस के निधन ने सभी को हिला कर रख दिया था. उस दौरान जाह्नवी की पहली बॉलीवुड फिल्म धड़क रिलीज होनी थी और एक्ट्रेस उससे पहले ही दुनिया को अलविदा कह गई थीं. वहीं, जाह्नवी हाल ही में फिल्म बवाल में नजर आई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस को काफी पसंद किया गया था. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement