Advertisement

Janhavi Kapoor Film Good Luck Jerry Trailer: मां की जान बचाने के लिए ड्रग्स बेचने लगी बेटी, लोगों को रुला गया वीडियो

Janhvi Kapoor की फिल्म Good Luck Jerry का धमाकेदार Trailer रिलीज हो चुका है. इस ट्रेलर में जाह्नवी कपूर का बेहद अलग अंदाज देखने को मिल रहा है. इस ट्रेलर में जाह्नवी कपूर ड्रग डीलर का रोल निभाती दिखाई दे रही हैं. ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो खुद कहती है मैं जैसी दिखती हूं वैसी नहीं हूं. जाह्नवी इस फिल्म में अपनी कैंसर पीड़ित मां को ठीक करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है.

Latest News
Janhavi Kapoor Film Good Luck Jerry Trailer: मां की जान बचाने के लिए ड्रग्स बेचने लगी बेटी, लोगों को रुला गया वीडियो

Janhavi Kapoor Film Good Luck Jerry Trailer: गुड लक जेरी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Good Luck Jerry Trailer: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच हाल ही में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एक फिल्म 'गुड लक जेरी' (Good Luck Jerry) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है. इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में जाह्नवी कपूर 'जेरी' का किरदार निभाती दिखाई दे रही हैं. इस फिल्म में जाह्नवी ड्रग डीलर के रोल में दिखाई दे रही हैं जो अपनी मां को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है.

जाह्नवी कपूर ने अपने आने वाली फिल्म 'गुड लक जेरी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस ट्रेलर में वो एक सीधी- सादी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो बिहार से है. वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान है और किसी न किसी तरह से अपनी जिंदगी मे कुछ बड़ा करना चाहती है. वहीं, इन सब जद्दोजहद के बीच उसे पता चलता है कि उसकी मां को लंग कैंसर है और वो ठान लेती है कि वो अपनी मां को मरने नहीं देगी. यहां देखें वायरल हो रहा फिल्म का ये ट्रेलर-

 

 

ये भी पढ़ें- Emergency Teaser: Indira Gandhi के 5 फैसलों ने हिला दिया था देश, Kangana की फिल्म में दिखेगा ये सब?

ट्रेलर में दिखाया गया है कि एक सीधी-सादी मिडिल क्लास लड़की किस तरह से ड्रग डीलर बन जाती है. वहीं, इस ट्रेलर को देखकर फैंस जाह्नवी के टैलेंट से इंप्रेस नजर आ रहे हैं. वहीं, मां बेटी की कहानी ने कई लोगों को इमोशनल भी कर डाला है. यही कारण है कि इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें- Emergency Teaser Out: इंदिरा गांधी बन बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगी Kangana Ranaut? यहां देखें फिल्म का टीजर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement