Advertisement

Janhvi Kapoor की बहन खुशी को इस स्टारकिड ने बता डाला अपनी पत्नी, फैंस बोले-ये जोड़ी है सुपरहिट

हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर वो कौन है जिसने खुशी कपूर को बिना शादी के ही अपनी बता डाला है?

Janhvi Kapoor की बहन खुशी को इस स्टारकिड ने बता डाला अपनी पत्नी, फैंस बोले-ये जोड़ी है सुपरहिट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस के नए-नए लुक्स को भी फैंस बेहद पसंद करते हैं लेकिन आज हम आपको उनकी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) से जुड़ी एक खबर देने जा रहे हैं. दरअसल, एक स्टारकिड ने खुशी कपूर को अपनी पत्नी बता डाला है. स्टारकिड ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर खुशी की फोटो शेयर की और उन्हें खुद की पत्नी बताया. इसके बाद तो इंटरनेट पर मानो तहलका ही मचा गया. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर वो कौन है जिसने खुशी कपूर को बिना शादी के ही अपनी बता डाला है? आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला-

दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की बेटी आलिया कश्यप (Aaliyah Kashyap) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में आलिया ने उन्हें ऑनलाइन परेशान करने वाले लोगों के लिए लंबा चौड़ा नोट लिखा. अब जब ये मामला ठंडा पड़ा तो उनकी एक पुरानी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. 

यह भी पढ़ें- Munmun Dutta Birthday: Babita Ji के साथ हुई थी शॉकिंग घटना, बोलीं- उसने मेरे पैंट में हाथ...

यहां देखें फोटो-

Khushi Kapoor

जी हां, खुशी कपूर को अपनी पत्नी बताने वाली और कोई नहीं, बल्कि उनकी बेस्टफ्रेंड आलिया ही हैं. आलिया ने खुशी की एक फोटो शेयर की थी जिसका कैप्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. फोटो शेयर करते हुए अलिया ने लिखा, 'माय वाइफ इज हियर.' अब उनकी इस पोस्ट को जमकर शेयर किया जा रहा है. इतना ही नहीं, फैंस दोनों के बीच इस बॉन्ड की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Katrina Kaif ने देवर के बर्थडे पर लुटाया प्यार, भैय्या-भाभी के पैर छूते दिखे Sunny Kaushal

बात अगर दोनों के वर्क फ्रंट की करें तो आलिया पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम नहीं करना है. वहीं, दूसरी ओर खुशी कपूर बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement