बॉलीवुड
Bela Bose Passes Away: दिग्गज अभिनेत्री और डांसर बेला बोस का निधन हो गया है. 20 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.
डीएनए हिंदी: एंटरटेनमेंट जगत से एक दुखद खबर सामने आई है. फिल्मी दुनिया की लेजेंड्री एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस (Bela Bose) अब हमारे बीच नहीं रहीं. 20 फरवरी को 79 साल की उम्र में अभिनेत्री ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. फैंस से लेकर तमाम फिल्मी सितारे दिग्गज एक्ट्रेस को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
बता दें कि बेला बोस ने अपने एक्टिंग करियर के दौरान 200 से अधिक फिल्मों में काम किया था. फिल्मी दुनिया में उनकी साल 1950 से लेकर 1980 तक लंबी पारी रही. इस दौरान बेला ने 'जीने की राह' और 'जय संतोषी मां' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का कमाल दिखाकर लोगों के मन में अपने लिए एक अलग ही जगह बना ली थी.
यह भी पढ़ें- Shahnawaz Pradhan: हार्ट अटैक ने ली एक और जान, नहीं रहे Mirzapur में 'गुड्डु भैया' के ससुर बनने वाले शाहनवाज प्रधान
इसके अलावा अभिनेत्री को उनके शानदार डांस के लिए भी जाना जाता है. उन्हें मणिपुरी क्लासिकल डांस फॉर्म में महारथ हासिल थी. कहा जाता है कि बेला एक रईस परिवार में जन्मी थीं. हालांकि, फिर उनकी फैमिली के सारे पैसे जिस बैंक में थे, वो बैंक डूब गया. इसके चलते परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. उसपर 36 साल की उम्र में एक सड़क हादसे के दौरान एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया भी उठ गया. तब बेला ने पैसों की कमी को दूर करने के लिए बेहद कम उम्र में बतौर ग्रुप डांसर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था.
17 साल की उम्र में बेला ने गुरु दत्त के साथ 'सौतेला भाई' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. अब एक्ट्रेस अपने पीछे एक बेटे और बेटी को रोता छोड़ गई हैं. बेला के यूं चले जाने के बाद तमाम फैंस उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Javed Khan Amrohi: आमिर खान की लगान में की थी जोरदार कमेंट्री, बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान का निधन
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.