Advertisement

Jacqueline Fernandez को इस एक्टर ने किया था आगाह, मगर एक्ट्रेस Sukesh Chandrashekhar से करना चाहती थीं शादी?

Jacqueline Fernandez को रंगदारी मामले में आरोपी बनाया गया है. एक नए बयान में खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस Sukesh Chandrashekhar से शादी करना चाहती थीं.

Latest News
Jacqueline Fernandez को इस एक्टर ने किया था आगाह, मगर एक्ट्रेस Sukesh Chandrashekhar से करना चाहती थीं शादी?

jacqueline fernandez and sukesh chandrasekhar : जैकलीन फर्नांडीज और सुकेश चंद्रशेखर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Jacqueline Fernandez and Sukesh Chandrashekhar: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को 200 करोड़ की रंगदारी के एक मामले में आरोपी बनाया गया था. दिल्ली पुलिस (Delhi Polic) ने पहले अभिनेत्री को महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए तलब किया था, लेकिन अभिनेत्री 12 सितंबर को पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने हाल ही में अभिनेत्री से पूछताछ के लिए समन भेजा था. बीते दिनों जैकलीन फर्नांडीज से पूछताछ भी की गई.

जैकलीन के बारे में बात करते हुए एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, "उन्हें उनके को-स्टार ने सुकेश से सावधान रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने उनसे मिलना जारी रखा और सुकेश ने जैकलीन को कार और महंगे पालतू जानवर गिफ्ट में दिए."

ये भी पढ़ें - Jacqueline Fernandez की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुश्किलें बढ़ीं, जानिए कब होना है दिल्ली की अदालत में पेश

ईडी ने अपने चार्जशीट में अभिनेत्री को भी मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में शामिल किया है. ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि जैकलीन को सुकेश के आपराधिक मामलों में जानकारी होने के बाबजूद उसके आपराधिक रिकॉर्ड नजरअंदाज कर उससे करीबी बनी रही और वित्तीय लेनदेन में शामिल रही.

ये भी पढ़ें - 9 लाख की बिल्ली पालती है Jacqueline Fernandez, बॉलीवुड में आने से पहले करती थीं ये काम

सूत्रों के मुताबिक जैकलीन के लिए तैयार किए गए सवालों का सेट नोरा फतेही से पूछे गए सवालों से अलग है, जिन्हें पहले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था. उन्होंने कहा कि उन्हें यह भी पता लगाना होगा कि क्या मामले में शामिल दोनों अभिनेत्रियां एक दूसरे को उपहार प्राप्त करने से अनजान थीं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement