Advertisement

इंतजार खत्म, Sunny Deol की फिल्म Jaat जल्द OTT पर देगी दस्तक, यहां जानें कब और कहां होगी रिलीज

Sunny Deol की फिल्म Jaat अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इसका ऐलान खुद सनी देओल ने किया है. ये फिल्म इस साल की हिट मूवीज में से एक रही है.

Latest News
इंतजार खत्म, Sunny Deol की फिल्म Jaat जल्द OTT पर देगी दस्तक, यहां जानें कब और कहां होगी रिलीज

Jaat

Add DNA as a Preferred Source

गदर 2 के बाद 2025 में सनी देओल (Sunny Deol) फिर से बड़े पर्दे पर लौटे थे. उनकी मच अवेटेड फिल्म जाट (Jaat) कुछ समय पहले ही थिएटर्स में रिलीज हुई थी जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Jaat box office collection) पर अच्छा कलेक्शन किया था. ऐसे में अब इसके ओटीटी रिलीज (Jaat OTT release) का इंतजार हो रहा है. आखिरकार एक्टर ने खुद बता दिया है कि ये एक्शन एंटरटेनर कब और कहां रिलीज होगी. आइए जानते हैं आप इस फिल्म को कहां और कब देख पाएंगे.

10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई गोपीचंद मलिनेनी की एक्शन फिल्म जाट की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई थी. जाट गुरुवार 5 जून से नेटफ्लिक्स पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. नेटफ्लिक्स ने सनी देओल का एक वीडियो पोस्ट किया है. साथ ही इस पोस्ट में लिखा 'सनी देओल के पास आपके लिए एक तारीख है. नोट कर लो, जाट आ रहा है. 5 जून को नेटफ्लिक्स पर हिंदी और तेलुगु में जाट देखें.'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ये भी पढ़ें: Chhaava से लेकर L2: Empuraan तक, थिएटर्स के बाद ओटीटी पर जलवा दिखा रही हैं 2025 की ये 5 हिट फिल्में

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो जाट ने भारत में 104 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं कुल मिलाकर इसके कलेक्शन 118 करोड़ रुपये रहा. हालांकि ये सनी देओल की इससे पहले रिलीज हुई गदर 2 से काफी पीछे रह गई थी. फिल्म में सनी के अलावा रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा और जगपति बाबू अहम रोल में हैं.

ये भी पढ़ें: Jaat से पहले OTT पर निपटा लें Sunny Deol की ये 10 दमदार एक्शन फिल्में

रणदीप हुड्डा फिल्म में विलेन के रोल में थे जिसने लोगों को काफी इंप्रेस किया था. सोशल मीडिया पर उनके लेकर काफी बज था और उनकी एक्टिंग से लेकर स्टाइल की काफी तारीफ हुई थी. इस रोल के लिए उन्होंने गजब का ट्रांसफॉर्मेशन भी किया था. वो गैंगस्टर रणतुंगा की भूमिका निभाते नजर आए. फिलहाल अब आप आराम से घर बैठे देख सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement