बॉलीवुड
Jaat Collection: सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म जाट (Jaat) ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. इस तरह से यह सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है.
Jaat Collection: सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म जाट (Jaat) सिनेमाघरों में 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन गोपीचंद मलिनेनी (Gopichand Malineni) ने किया है. फिल्म में रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और सैय्यामी खेर (Saiyami Kher) नजर आए हैं. वहीं, फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिएक्शन मिला है. बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत अच्छी रही है. तो चलिए जानते हैं पहले दिन के जाट कलेक्शन के बारे में.
दरअसल, जाट के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं. फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जाट ने 9.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि अभी ऑफिशियल आंकड़े सामने आने बाकी है. वहीं, सनी देओल की जाट उनकी दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी मूवी गदर 2 ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ कमाए थे और उनकी फिल्म यमला पगला दीवाना ने 7.80 करोड़ ओपनिंग डे पर कमाए थे.
यह भी पढ़ें- Jaat Twitter Review: Gadar 2 के बाद सनी पाजी का एक और धमाका, जाट के एक्शन और डायलॉगबाजी देख लोग बोले 'पैसा वसूल'
सनी देओल की जाट ने इस साल की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. सनी ने शाहिद कपूर की देवा, जिसने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ कमाए थे और जॉन अब्राहम की द डिप्लोमैट, जिसने 4 करोड़ रुपये ओपनिंग डे पर कलेक्शन किया था. हालांकि जाट सलमान खान की सिकंदर और छावा से पीछे है. सिकंदर ने ओपनिंग डे पर 26 करोड़ कमाए थे और छावा ने 31 करोड़ के साथ ओपनिंग की थी.
फिल्म की ऑक्यूपेंसी को लेकर बात करें तो जाट ने 9.56 प्रतिशत की सुबह के समय ऑक्यूपेंसी दर्ज की. उसके बाद दोपहर में 15.41 प्रतिशत और शाम को 13.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही. फिल्म को पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहा है और इसी के चलते वीकेंड पर जाट के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है. हालांकि फिल्म के पास कमाई के सिर्फ एक हफ्ता है, क्योंकि अगले हफ्ते अक्षय कुमार की मूवी केसरी चैप्टर 2 रिलीज हो रही है. फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होगी, जिसके अच्छा परफॉर्म करने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- Sunny Deol के अफेयर से लेकर असली नाम तक, जानें ये दिलचस्प बातें
बता दें कि जाट तेलुगु डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी की यह पहली बॉलीवुड फिल्म है. फिल्म में सनी देओल, सय्यामी खेर और रणदीप हुड्डा के अलावा रेजिना कैसेंड्रा, राम्या कृष्णन, जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आए हैं. यह मूवी पुष्पा प्रोडक्शन माइथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित की गई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.