Advertisement

Ishita Dutta Pregnant: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने दी गुड न्यूज, वीडियो में दिखा बेबी बंप

Ishita Dutta Pregnant: 'दृश्यम' में Ajay Devgn की बेटी का रोल निभा चुकीं एक्ट्रेस इशिता हाल ही में अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी हैं.

Ishita Dutta Pregnant: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी ने दी गुड न्यूज, वीडियो में दिखा बेबी बंप

Ishita Dutta Pregnant: प्रेग्नेंट हैं इशिता दत्ता

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ishita Dutta Pregnant: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता (Ishita Dutta) मां बनने वाली हैं. हाल ही वो पपराजी के सामने बेबी बंप (Ishita Dutta Baby Bump) फ्लॉन्ट करती दिखाई दी हैं. इशिता शादी के 6 सालों बाद मां बनने की तैयारी कर रही हैं. वहीं, इस गुड न्यूज के सामने आते ही इशिता को चारों तरफ से बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है. दिलचस्प बात ये है कि इशिता ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया था.

दरअसल, काफी समय से इशिता की प्रेग्नेंसी को लेकर अफवाहें फैल रही थीं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अभी तक फैंस को इसके बारे में कानों कान खबर नहीं होने दी. वहीं, हाल ही में ये राज तब खुल गया जब वो पपराजी के सामने आईं. उन्हें एयरपोर्ट पर कैमरों ने ढूंढ़ लिया और इस दौरान उनका बेबी बंप नजर आ गया. एक्ट्रेस ने भी मुस्कुराते हुए पपराजी को पोज दिया और अपना क्यूट बेबी बंप फ्लॉन्ट किया. इस दौरान इशिता ब्राउन रंग की ड्रेस पहने एयरपोर्ट पर नजर आईं. यहां देखें वायरल हो रहा इशिता का ये वीडियो-

ये भी पढ़ें- Kanishka Soni: पहले खुद से की शादी अब प्रेग्नेंट हैं एक्ट्रेस? वायरल हुईं शॉकिंग Photos

वहीं, गुड न्यूज मिलने के बाद इशिता को फैंस ने बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं. कई सेलेब्रिटीज भी उन्हें शुभकामनाएं भेजते दिख रहे हैं. इशिता ने अभिनेता वत्सल सेठ के साथ 2017 में सात फेरे लिए थे. वहीं, अब वो शादी के 6 सालों बाद मां बनने जा रही हैं. बता दें कि वो बॉलीवुड की मशहूर अभिनेता तनुश्री दत्ता की बहन हैं और अजय देवगन के साथ 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' में नजर आ चुकी हैं.

ये भी पढ़ें- Alia-Ranbir Baby Girl: बच्चे को गोद में उठाने की ट्रेनिंग लेते दिखे रणबीर कपूर, बोले-मुझे तो बेटी ही चाहिए

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement