Advertisement

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर दूसरी बार गूंजी खुशियों की किलकारी, कहा- अब हमारा परिवार पूरा हो गया

Ishita Dutta Baby: अभिनेत्री इशिता दत्ता और उनके पति वत्सल सेठ दूसरी बार माता-पिता बने हैं. इस बार उनके घर नन्ही परी आई है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर उन्होंने इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया.

Latest News
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ के घर दूसरी बार गूंजी खुशियों की किलकारी, कहा- अब हमारा परिवार पूरा हो गया

Ishita Dutta Baby

Add DNA as a Preferred Source

Ishita Dutta Baby: टीवी और फिल्म जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस इशिता दत्ता एक बार फिर मां बन गई हैं. 'दृश्यम' फिल्म से पहचान बनाने वाली इशिता ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने बताया कि उनके घर एक प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है. उनके पति वत्सल सेठ और बेटे वायु के साथ उन्होंने बेटी की पहली फैमिली फोटो भी पोस्ट की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार पूरा हो गया है.

हमारा परिवार अब पूरा

इशिता ने एक प्यारी सी फैमिली फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह अपने पति वत्सल, बेटे वायु और न्यूबॉर्न बेटी के साथ नजर आ रही हैं. इस फोटो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'दो से चार दिल एक साथ धड़क रहे हैं. हमारा परिवार अब पूरा हो गया है. हमें एक बच्ची के रूप में भगवान का आशीर्वाद मिला है.'

सोशल मीडिया पर कपल को बधाइयां

बता दें कि इशिता और वत्सल ने साल 2017 में शादी की थी. इसके बाद 2023 में उनके घर बेटे वायु का जन्म हुआ. अब बेटी के जन्म से उनकी खुशियां और भी बढ़ गई हैं. फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर इस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं. इशिता की यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई.


यह भी पढ़ें: मालदीव ने Katrina Kaif को बनाया अपना ग्लोबल टूरिज्म एंबेसडर

'दृश्यम' में दमदार रोल

वर्क फ्रंट की बात करें तो इशिता को 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी में उनके दमदार रोल के लिए जाना जाता है. खबर है कि वह जल्द ही 'दृश्यम 3' के साथ वापसी करने वाली हैं, हालांकि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है. बहरहाल, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की जिंदगी में एक बार फिर खुशियों की बहार आई है और फैंस भी इस जोड़ी के लिए बहुत खुश हैं. 

अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement