Advertisement

कौन हैं Ishaan Khattar की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड, हाथ में हाथ डाले पहली बार साथ आए नजर

Ishaan Khatter हाल ही में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए. दोनों की जोड़ी को फैंस की ओर से हरी झंडी मिल गई है. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो हाथ में हाथ डाले नजर आए.

Latest News
कौन हैं Ishaan Khattar की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड, हाथ में हाथ डाले पहली बार साथ आए नजर

Ishaan Khatter rumored Girlfriend Chandni Bainz

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khatter) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वो अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. शाहिद कपूर के सौतेले भाई को हाल ही में एक लड़की के साथ स्पॉट किया गया. उन दोनों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों डेट कर रहे हैं. ईशान के साथ चांदनी बेन्ज (Chandni Bainz) नजर आईं. आइए आपको बताते हैं कौन हैं चांदनी.

ईशान खट्टर ने फिल्म धड़क में जान्हवी कपूर के साथ शानदार डेब्यू किया था. इसके बाद ऐसी अफवाह थी कि ईशान अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी इस खबर की पुष्टि नहीं की थी. अब एक्टर को चांदनी बेन्ज के साथ पपराजी ने स्पॉट किया. दोनों की डेटिंग को लेकर अफवाहें तो काफी थीं पर इस बार दोनों को पहली बार सार्वजनिक देखकर इस बात की पुष्टी हो गई है.

इस वीडियो में चांदनी फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस में नजर आईं तो वहीं ईशान ब्लू शर्ट और काली पैंट में बेहद डैशिंग लग रहे हैं. उन्हें साथ देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें: Jahnvi Kapoor ने अपने 'एक्स बॉयफ्रेंड' को लेकर कह दी ऐसी बात, सुन कर हैरान रह जाएंगे लोग

कौन हैं Chandni Bainz:

कुछ समय पहले बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ईशान खट्टर और चांदनी बेन्ज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. बताया गया है कि ईशान और चांदनी ने इस साल की शुरुआत में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. जुलाई में, एक्टर को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ बाइक चलाते हुए देखा गया था और तब से ऐसी अफवाहें थीं कि वो किसी को डेट कर रहे हैं.

चांदनी कुआलालंपुर की रहने वाली हैं. वो कई मलेशियाई टीवी सीरीज और सिंगापुर के टीवी शोज में एक्टिंग कर चुकी हैं. कोविड के बाद वो भारत आ गईं और इस समय वो मॉडल के रूप में काम कर रही हैं और बॉलीवुड में अपने पहले बड़े ब्रेक की तलाश में हैं. 

ये भी पढ़ें: Ishaan Khatter को एटीट्यूड दिखाने पर जमकर ट्रोल हुईं Palak Tiwari, लोग बोले- जीरो मैनर्स

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement