Advertisement

क्या Jawan डायरेक्टर Atlee की फिल्म में Allu Arjun संग दिखेंगी Priyanka Chopra? जानें यहां

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को लेकर खबर सामने आई है कि वह अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली के साथ अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, चलिए जानते हैं.

Latest News
क्या Jawan डायरेक्टर Atlee की फिल्म में Allu Arjun संग दिखेंगी Priyanka Chopra? जानें यहां

Priyanka Chopra, Allu Arjun

Add DNA as a Preferred Source

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत आई हैं. वह शूटिंग के लिए हैदराबाद में है. एक्ट्रेस साउथ के बड़े डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म एसएसएमबी29 (SSMB29) में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ महेश बाबू दिखाई देंगे. हालांकि इन सभी के बीच प्रियंका चोपड़ा को लेकर खबर आई है कि वह जवान (Jawan) के डायरेक्टर एटली (Atlee) और अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं. तो चलिए जानते हैं इसमें कितनी सच्चाई है. 

दरअसल, हाल ही में आईएएनएस ने इन खबरों को झूठा बताया है. प्रोजेक्ट से जुड़े एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस से पुष्टि की, '' अल्लू अर्जुन स्टारर एटली की निर्देशित एक बड़े पैमाने की फिल्म है. जब से यह प्रोजेक्ट सार्वजनिक हुआ है, तब से कई नामों के इससे जुड़ने की अफवाह है. प्रियंका चोपड़ा जोनस उन लोगों में से एक थी, लेकिन वह कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहीं. इसके अपोजिट कोई भी रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलें हैं.

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने किया भाई सिद्धार्थ का नीलम संग गठबंधन, शादी में देसी गर्ल ने लगाए ठुमके, यहां देखे फोटोज

अल्लू अर्जुन करेंगे दोहरी भूमिका

यह देखना काफी रोमांचक होगा कि इस बहुप्रतीक्षित ड्रामा में अल्लू अर्जुन के साथ किसकी जोड़ी बनती है. अगर रिपोर्ट्स पर विश्वास किया जाए, तो यह अभी तक अनटाइटल्ड है और इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दोहरी भूमिका निभाएंगे, जबकि पहले चर्चा थी कि फिल्म में दो हीरो होंगे. अल्लू अर्जुन की टीम ने पुष्टि की है कि इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका में केवल एक्टर ही होंगे. 

पुष्पा 2 में नजर आए थे अल्लू अर्जुन

शुरुआती दौर में होने के कारण इस अनटाइटल फिल्म के कलाकारों, क्रू और कथानक के बारे में आगे की जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है. अल्लू अर्जुन को आखिरी बार पुष्पा 2 में देखा गया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी और फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों पिता के निधन के छह दिन बाद Priyanka Chopra ने की थी John Abraham संग पार्टी, मां मधु चोपड़ा ने किया खुलासा

23 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रही प्रियंका

वहीं प्रियंका चोपड़ा की एसएसएमबी29 को लेकर बात करें तो इस प्रोजेक्ट में महेश बाबू भगवान हनुमान से इंस्पायर भूमिका में नजर आएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का 900 से 1000 करोड़ रुपये का भारी बजट है. इस बहुचर्चित फिल्म को दो हिस्सों में बनाए जाने की संभावना है. बता दें कि बहुत लंबे वक्त के बाद प्रियंका चोपड़ा SSMB29 से 23 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी कर रही हैं. उनकी आखिरी टॉलीवुड रिलीज पी रविशंकर की 2002 की रोमांटिक एंटरटेनर अपूरूपम थी. 

(With IANS Inputs)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement