Advertisement

Hania Aamir के साथ स्पॉट हुए Diljit Dosanjh? जानें Sardaar ji 3 से वायरल फोटो के पीछे क्या है सच

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद लोगों ने इसमें हानिया आमिर (Hania Aamir) को ढूंढ लिया है.

Latest News
Hania Aamir के साथ स्पॉट हुए Diljit Dosanjh? जानें Sardaar ji 3 से वायरल फोटो के पीछे क्या है सच

Diljit Dosanjh With Film Sardaar Ji 3 Team

Add DNA as a Preferred Source

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) दुनिया भर में फेमस हैं. वहीं, वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी लाइफ, फिल्मों, सॉन्ग से जुड़े अपडेट शेयर करते रहते हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म सरदार जी 3 के सेट से कुछ फोटो शेयर की हैं,जो कि पर्दे के पीछे की हैं. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह तेजी से वायरल हो रही हैं. वहीं, इन तस्वीरों को देख कुछ लोगों का मानना है कि इसमें हानिया आमिर भी हैं. तो चलिए जानते हैं क्या है इसके पीछे की सच्चाई. 

दरअसल, दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.उन्होंने इस पोस्ट में सरदार जी 3 के सेट के पीछे की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दिलजीत अपनी टीम के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा अन्य तस्वीरों में दिलजीत अकेले पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. कुछ तस्वीरों में वह अपने फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाते हुए दिख रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '' खूबसूरत चुडैलों के साथ जग्गी, सरदार जी 3, 27 जून को रिलीज हो रही है. टीजर जल्द ही आएगा.

यह भी पढ़ें- Met Gala 2025: Diljit Dosanjh का Met Gala 2025 में दिखा रॉयल पंजाबी लुक, महाराजा स्टाइल में सिंगर ने दिए पोज

तस्वीरों में दिखीं हानिया आमिर

वहीं, हानिया आमिर को लेकर बात करें तो वह भी इस फिल्म में नजर आने वाली थी. लेकिन दिलजीत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हानिया आमिर को टैग नहीं किया है. लेकिन फिर भी फैंस ने हानिया और दिलजीत को जोड़ दिया है. दरअसल, एक तस्वीर में हानिया जैसी दिखने वाली एक महिला नीरू के ठीक पीछे खड़ी हुई दिखाई दे रही है. जिसके छोटे बाल और आंखें मुश्किल से तस्वीर में दिख रही हैं. लेकिन लोगों इसे हानिया बता रहे हैं. वहीं, एक अन्य तस्वीर में एक महिला दिलजीत के गले लगते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे लोग अटकलें लगा रहे हैं कि यह हानिया आमिर हैं और वह सेट पर वापस आ गई हैं. वहीं, डाइनिंग टेब पर बैठे हुए दिलजीत ने एक टी-शर्ट भी पहनी है, जिससे लोग यह भी कह रहे हैं कि उस टी-शर्ट पर हानिया का चेहरा छपा हुआ है.

यह भी पढ़ें- कौन हैं Sonali Singh, जिनसे Diljit Dosanjh ने 10 साल बाद तोड़े सारे रिश्ते नाते?

पहलगाम हमले के बाद लगा पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 25 भारतीय नागरिक और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भारतीय सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया था. यहां तक कि फिल्म इंडस्ट्री ने और सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को पूरी तरह से बैन कर दिया था. जिसके बाद कहा जा रहा था कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया है. हालांकि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या हानिया आमिर अभी भी फिल्म का हिस्सा हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement