Advertisement

KKR की जीत के बाद Shah Rukh Khan ने Rinku Singh से फोन पर किया था खास वादा, खुशी से झूम उठे थे क्रिकेटर

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने खुलासा किया है कि KKR की जीत के बाद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने उन्हें खुद फोन किया था. इसके साथ ही एक्टर ने ऐसा कुछ कहा जिसे सुनकर क्रिकेटर खुशी से झूम उठे थे.

KKR की जीत के बाद Shah Rukh Khan ने Rinku Singh से फोन पर किया था खास वादा, खुशी से झूम उठे थे क्रिकेटर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) बनाम गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के मैच में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लगातार 5 छक्के लगाए थे. अपनी इस आतिशी पारी के चलते रिंकू तो स्टार बन ही गए साथ ही KKR की झोली में जीत भी बेहद आसानी से आ गई. रिंकू सिंह की इस पारी को देखने के बाद KKR के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था. हर कोई स्टार क्रिकेटर की तारीफों के पुल बांधने में लगा था. वहीं, इस लिस्ट में एक नाम बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का भी शामिल था. 

कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत और रिंकू सिंह की शानदार पारी के बाद किंग खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक बेहद प्यारा ट्वीट कर क्रिकेटर को बधाई दी थी. इस ट्वीट में शाहरुख ने अपनी ही फिल्म 'पठान' का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें शाहरुख की जगह रिंकू नजर आए थे. इसके साथ ही एक्टर ने लिखा, 'झूमे जो रिंकू... मेरा बेबी. रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा ने बहुत अच्छी पारी खेली. इसके लिए मैं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को शुभकामनाएं देता हूं.'

यह भी पढ़ें- लंबे इंतजार के बाद Shahrukh Khan- राजकुमार हिरानी की फिल्म का धमाकेदार ऐलान, जानें- कब होगी रिलीज?

यहां देखें शाहरुख खान का ट्वीट-

 

 

एक्टर के इस ट्वीट में उनकी खुशी साफ झलक रही है. वहीं, अब जियो सिनेमा पर बोलते हुए रिंकू सिंह ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान ने उन्हें फोन पर भी बधाई दी थी. साथ ही एक्टर ने क्रिकेटर से ऐसा कुछ कहा जिसके बाद तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

रिंकू सिंह ने बताया, 'शाहरुख सर ने ट्वीट से पहले मुझे फोन किया था. उस वक्त उन्होंने कहा कि लोग मुझे अपनी शादियों में बुलाते हैं लेकिन मैं जाता नहीं हूं, पर तेरी शादी में मैं खुद नाचने के लिए आउंगा.'

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने Shehnaaz Gill को लगाया गले, यह वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस  

बात अगर वर्क फ्रंट कि करें तो पठान के बाद शाहरुख खान ने अब अपनी अगली फिल्म 'जवान' के लिए कमर कस ली है. इस फिल्म में नयनतारा, सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा ​​भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा उनके पास राजकुमार हिरानी की 'डंकी' है जिसमें वे तापसी पन्नू के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement