Advertisement

IPL 2023 Opening Ceremony: Rashmika Mandanna ने Natu Natu पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

IPL 2023 Opening Ceremony शुरू होते ही Rashmika Mandanna और Tamannaah ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी है.

IPL 2023 Opening Ceremony: Rashmika Mandanna ने Natu Natu पर लगाए ठुमके, देखें वीडियो

IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी (Photo Credit- @BooksAndCricket, @Afzal_Is_Back/ Twitter)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: IPL 2023 Opening Ceremony: आईपीएल 2023 की ओपनिंग सेरेमनी धमाकेदार अंदाज में शुरू हुई है. इस ईवेंट पर अरिजीत सिंह ने सबसे पहली एंट्री मारी. उन्होंने गिटार लेकर परफॉर्मेंस दी और इसके बाद एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah) ने स्टेज पर डांस किया. इन दोनों के समां बांधने के बाद नेशनल क्रश घोषित हो चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने भी स्टेज पर आकर ठुमके लगाए. इस बार आईपीएल में भी RRR के गाने 'नाटू नाटू' (Natu Natu) की धूम रही. रश्मिका ने इस गाने पर जमकर डांस किया.

इस ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत सिंगर अरिजीत सिंह ने की. उन्होंने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि चेन्नई के कप्तान धोनी और गुजरात के कप्तान हार्दिक झूमते नजर आए. उनके गानों ने आईपीएल के 16वें सीजन का धमाकेदार आगाज किया. इसके बाद एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी डांस परफॉर्मेंस दी. उन्होंने 'पुष्पा' के गाने Oo Antava पर सिजलिंग डांस किया. उन्होंने गुजरात के लिए परफॉर्मेंस दी. उन्हें स्टेज पर सिलवर रंग के आउटफिट में बोल्ड डांस मूव्स करते देख फैंस जमकर चियर करते दिखाई दिए.

 

ये भी पढ़ें- Vijay Varma ने आखिरकार Tamannaah के साथ डेटिंग की अफवाहों पर किया रिएक्ट, अपने 'डेट' के साथ पोस्ट की फोटो

तमन्ना के बाद साउथ से बॉलीवुड में एंट्री ले चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना परफॉर्मेंस देने पहुंचीं. उन्होंने RRR के गाने Natu Natu पर परफॉर्मेंस दी. इसके अलावा रश्मिका ने अपनी फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'सामी' और 'श्रिवल्ली' पर किलर मूव्स दिखाए. रश्मिता ने चेन्नई के लिए परफॉर्म किया. सभी फिल्मी सितारों ने IPL ओपनिंग सेरेमनी में ऐसा समां बांधा कि दर्शक खूब इंजॉय करते दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें- Rashmika Mandanna: नो मेकअप लुक में नजर आईं Pushpa स्टार, सादगी देख फिदा हुए फैंस

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement