बॉलीवुड
Vicky Kaushal और Sara Ali Khan बीती रात IPL 2023 का फाइनल देखने पहुंचे. दोनों चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अंतिम मुकाबले के गवाह बने. इस दौरान वो धोनी की टीम की जीत से काफी एक्साइटेड नजर आए.
डीएनए हिंदी: एमएस धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच बीती रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल रोमांचक पलों से भरा रहा. इस मैच को देखन फिल्म जरा हटके जरा बचके के (Zara Hatke Zara Bachke) स्टार्स विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान धोनी की टीम की जीत पर विक्की सारा जमकर एन्जॉय करते दिखे. उनके रिएक्शन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स ने 5वीं आईपीएल जीत दर्ज की. सोमवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच देखने सारा अली खान और विक्की कौशल भी पहुंचे. दोनों सीएसके की जीत के बाद काफी एक्साइटेड नजर आए. उनका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरस हो रहा है. वीडियो में दोनों एक-दूसरे को हाय-फाइव देते हुए देखे जा सकते हैं.
विक्की ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो किया. ब्लैक शर्ट और ट्राउजर और हल्के हरे रंग की जैकेट में विक्की काफी स्टाइलिश लग रहे हैं. वहीं सारा ने रिलैक्स्ड ब्लू जींस के साथ वाइट क्रॉप टॉप में कैजुअल लुक चुना. दोनों स्टेडियम में हुई आतिशबाजी की भी तारीफ करते दिखे.
सारा हैं बेवफा?
वहीं कुछ लोग सारा अली खान को इस वीडियो के बाद ट्रोल कर रहे हैं. सारा और शुभमन गिल की डेटिंग की अफवाह सामने आई थी. शुभमन गुजरात टाइटन के प्लेयर हैं ऐसे में उनकी टीम की हार से खुश होती सारा को देख लोगों का कहना है कि सारा बेवफा हैं.
ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal से फैंस ने वाइफ Katrina Kaif को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, सुन शर्म से लाल हुए एक्टर
फिल्म की बात करें तो विक्की सारा जरा हटके जरा बचके में नजर आने वाले हैं जो एक रोमांटिक कॉमेडी है. इसमें शादीशुदा कपल कपिल और सौम्या की कहानी दिखाई गई है, जो तलाक लेने वाले हैं. हालांकि इसमें एक ट्विस्ट होता है जो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा. फिलहाल फिल्म 2 जून को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.