Advertisement

Ileana D’Cruz ने बेटे के साथ शेयर की पहली फोटो, बताया मां बनने के 1 हफ्ते बाद कैसा महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस

Ileana D’Cruz ने 1 अगस्त को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था. एक्ट्रेस ने अब एक फोटो शेयर कर बताया है कि वो मां बनकर कैसा महसूस कर रही हैं.

Latest News
Ileana D’Cruz ने बेटे के साथ शेयर की पहली फोटो, बताया मां बनने के 1 हफ्ते बाद कैसा महसूस कर रही हैं एक्ट्रेस

Ileana DCruz 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) बीते दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं. एक्ट्रेस आए दिन अपनी फोटो शेयर कर फैंस को अपडेट देती रहती हैं. वहीं अब एक्ट्रेस ने बेबी बॉय (Ileana D’Cruz Baby boy) को जन्म दिया है. उन्होंने बेबी की फोटो शेयर कर फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी. उन्होंने बेबी की बर्थ डेट और नाम (Ileana D’Cruz baby name) दोनों रिवील किया था. अब एक्ट्रेस ने बेटे के साथ पहली झलक शेयर की है.   

इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी की जर्नी के बारे में हर पल की डिटेल शेयर करती रहती थीं. एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली फोटो पोस्ट कर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो शेयर करने के साथ ही साथ उसका नाम भी रिवील कर दिया था. एक्ट्रेस ने बेबी का नाम Koa Phoenix Dolan रखा है. अब उन्होंने इंस्टा पर फोटो पोस्ट कर बताया है कि वो मां बनने के एक हफ्ते बाद कैसा फील कर रही हैं. 

ileana 

ये भी पढ़ें: Ileana D’Cruz हैं पहले से शादीशुदा? सामने आई शादी की तारीख, पति के नाम से लेकर सारी डिटेल्स

इस क्लोजअप फोटो में इलियाना के बेटे ने उनकी उंगली पकड़ रखी थी, जबकि इलियाना ने उसका हाथ पकड़ रखा था। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर घर के अंदर क्लिक की गई है. फोटो शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा 'तुम्हारी मां बनने का एक हफ्ता.' बता दें कि एक्ट्रेस के बेटे का जन्म 1 अगस्त को हुआ था.

ये भी पढ़ें: Ileana D'Cruz ने बेटे को दिया जन्म, रिवील किया अपने बेबी बॉय का फेस, नाम का भी किया खुलासा

एक्ट्रेस ने अपने बेबी के बारे में सबकुछ शेयर किया पर वो अपने पति के बारे में कुछ नहीं कहती हैं. कई बार उन्होंने अपने मिस्ट्री मैन की झलक तो दिखाई पर नाम का खुलासा नहीं किया था. वहीं, डीएनए की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक इलियाना ने माइकल डोलन से शादी कर ली थी. डीएनए को मिली शादी रजिस्ट्री की डिटेल्स के अनुसार इलियाना ने इसी साल 13 मई को माइकल डोलन के साथ शादी की थी.

शादी के ठीक चार हफ्ते पहले इलियाना ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट की थी. हालांकि शादी की जगह और बाकी की डिटेल्स के बारे में पता नहीं चल पाया है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement