Advertisement

प्रेग्नेंट Ileana D'Cruz ने पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की अंगूठी? पहली बार साथ शेयर की Photo

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने पार्टनर के हाथ पर हाथ रखा हुआ है.

प्रेग्नेंट Ileana D'Cruz ने पहनी बॉयफ्रेंड के नाम की अंगूठी? पहली बार साथ शेयर की Photo

Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज(Ileana D'Cruz) जल्द ही मां बनने वाली हैं. वह अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से इंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस हमेशा ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेबी बंप की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस उनके होने वाले बेबी के पिता के बारे में जानने में ज्यादा उत्सुक हैं. एक्ट्रेस ने जब अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी, तब ज्यादातर फैंस का सवाल बच्चे के पिता को लेकर था. वहीं, अब एक्ट्रेस ने बच्चे के पिता का खुलासा कर दिया है. एक्ट्रेस ने पहली बार अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई है.

दरअसल, हाल ही में इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्ट्रेस के पार्टनर का हाथ नजर आ रहा है. उन्होंने अपना हाथ अपने पार्टनर के ऊपर रखा हुआ है और तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- मेरे विचार से रोमांस, उन्हें शांति से नहीं खाने देना. इस तस्वीर में दोनों के हाथों में अंगूठी है. 

Ileana D'Cruz Share romantic photos

ये भी पढ़ें- Ileana D'Cruz से फैन ने वर्जिनिटी पर पूछा था भद्दा सवाल, एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब देकर यूं की बोलती बंद

कटरीना के भाई संग अफेयर की चल रही अफवाह

वहीं, आपको बता दें कि बीते काफी वक्त से अफवाहें चल रही हैं कि इलियाना डिक्रूज एक्ट्रेस कटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही हैं. खबरों की मानें तो सेबेस्टियन और इलियाना जल्द ही अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर सकते हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी पुष्टि नहीं की है. वहीं, आपको बता दें कि इलियाना काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं. उन्हें आखिरी बार फिल्म साल 2021 में आई फिल्म द बिग बुल में देखा गया था. हालांकि फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं और तस्वीरें - वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं. इलियाना के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन से ऊपर फॉलोअर्स हैं. 

ये भी पढ़ें- क्या South फिल्म इंडस्ट्री से बैन हुईं Ileana D'Cruz? एक्ट्रेस पर लग रहे ये इल्जाम, जानें पूरा माजरा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement