Advertisement

Ileana D'Cruz से फैन ने वर्जिनिटी पर पूछा था भद्दा सवाल, एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब देकर यूं की बोलती बंद

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इस वक्त एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं. इस बीच एक्ट्रेस से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी सुर्खियों में आ गया है.

Ileana D'Cruz से फैन ने वर्जिनिटी पर पूछा था भद्दा सवाल, एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब देकर यूं की बोलती बंद
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) को उनकी कमाल की एक्टिंग और खूबसूरती के लिए जाना जाता है. हालांकि, इस वक्त एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं. इलियाना जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद फैंस के साथ ये गुड शेयर की है. वहीं, इस खबर के सामने आने के बाद एक ओर जहां फैंस अपनी चहेती स्टार को बधाई दे रहे हैं तो वहीं, कइयों ने उनके बिना शादी के मां बनने को लेकर भद्दे सवाल भी उठाए हैं. हालांकि, आपको बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले भी इलियाना नेटिजन्स के ऐसे ही कुछ बेतुके सवालों का सामना कर चुकी हैं. उस वक्त अदाकारा ने इनका मुंहतोड़ जवाब भी दिया था. 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, साल 2019 में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन रखा था. यहां अदाकारा ने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया. फिर, इनमें से एक सवाल ऐसा भी रहा जिसे पढ़ने के बाद इलियाना का गुस्सा फूट पड़ा. उस वक्त एक फैन ने अदाकारा से पूछा था, 'यार... तुमने अपनी वर्जिनिटी कब खोई..?'

यह भी पढ़ें- Ileana D’Cruz की हालत देखकर चौंक गए फैंस, वीडियो पर बोले- ऐसा क्यों किया?

इधर, इस तरह की बात को पढ़ने के बाद एक्ट्रेस भड़क गईं. इसके बाद तो इलियाना ने इस शख्स को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया जिसकी खूब सराहना हुई थी. अदाकारा ने लिखा था, 'वाह, नोसी, तुम्हारी मां क्या कहेंगी?' इससे अलग एक और पोस्ट शेयर करत हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा, 'आप लोगों की राय या खामियों से नहीं बने हैं, आप अपने खुद की डार्कनेस और लाइट से स्टार बने बने हैं.'

यहां देखें इलियाना डिक्रूज का पोस्ट-

Ileana D'Cruz

बता दें कि इलियाना डिक्रूज ने बीते दिन ही अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो बेहद प्यारी तस्वीरों के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है. इनमें से पहली तस्वीर बेबी के आउटफिट की है जिसपर लिखा है, 'एडवेंचर शुरू हो गया है' तो वहीं दूसरी फोटो एक पेंडेंट की है जिसपर 'मम्मा' लिखा हुआ है. इन बेहद खूबसूरत फोटोज को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, 'कमिंग सून, लिटिल डार्लिंग मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं.'

 

 

यह भी पढ़ें- क्या South फिल्म इंडस्ट्री से बैन हुईं Ileana D'Cruz? एक्ट्रेस पर लग रहे ये इल्जाम, जानें पूरा माजरा

इलियाना के अलावा उनकी मां समीरा डिक्रूज ने भी अपने ग्रैंड चिल्ड्रन के आने की खबर पर खुशी व्यक्त की है. समीरा डिक्रूज ने इलियाना की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस दुनिया में तुम्हारा जल्द ही स्वागत है माय न्यू ग्रैंड बेबी, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं हो रहा है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement