Advertisement

Ileana D'Cruz ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस ने आने वाले बच्चे के लिए कही ये बात

इलियाना डिक्रूज(Ileana D'Cruz) ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम(Instagram) पर तस्वीरें शेयर की हैं.

Ileana D'Cruz ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, एक्ट्रेस ने आने वाले बच्चे के लिए कही ये बात

Ileana DCruz Flaunt Baby Bump: इलियाना डिक्रूज बेबी बंप

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. हालांकि वह इन दिनों फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन उसके बाद भी वह खबरों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं. जैसा कि इलियाना जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की हैं.

इलियाना डिक्रूज अक्सर ही अपनी प्रेग्नेंसी डायरी शेयर करती रहती हैं.  उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं.  इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. उन्होंने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है इट्स ऑल अबाउट. वहीं, दूसरी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है- एंजल. एक्ट्रेस ने इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है और वह बेहद खुश नजर आ रही हैं. 

ileana

ये भी पढ़ें- Ileana D'Cruz से फैन ने वर्जिनिटी पर पूछा था भद्दा सवाल, एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब देकर यूं की बोलती बंद

आपको बता दें कि उन्होंने बीते कुछ वक्त पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थीं. पहली तस्वीर में एक ऑनसी है जिस पर लिखा है और यहां से एडवेंचर शुरू होता है. वहीं, दूसरी तस्वीर में मामा का एक पेंडेंट है.

अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था- आपसे मिलने के लिए इंतजार नहीं कर सकती. एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए थे और उन्हें बधाई दी थी. एक यूजर ने लिखा था- आगे के लिए शुभकामनाएं. वहीं, आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अभी तक अपने बच्चे के पिता के बारे में नहीं बताया है, जिसके बाद यूजर्स इसको जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. हालांकि इन दिनों एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Ileana D'cruz Pregnancy: मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज, क्यूट Photos के साथ शेयर की गुड न्यूज

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement