Advertisement

Ileana D'cruz Pregnancy: मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज, क्यूट Photos के साथ शेयर की गुड न्यूज

इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दे डाली है. बता दें कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं.

Ileana D'cruz Pregnancy: मां बनने वाली हैं इलियाना डिक्रूज, क्यूट Photos के साथ शेयर की गुड न्यूज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) फिल्मों से अलग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने खुद को लेकर कुछ ऐसा अनाउंसमेंट कर दिया है कि लोग सकते में आ गए हैं. बता दें कि इलियाना जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है. इसके साथ ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है.

इलियाना डिक्रूज ने कुछ ही घंटे पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दो बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. दोनों फोटोज ब्लैक एंड व्हाइट हैं. इनमें से पहली तस्वीर बेबी के आउटफिट की है जिसपर लिखा है, 'एडवेंचर शुरू हो गया है' तो वहीं दूसरी फोटो एक पेंडेंट की है जिसपर 'मम्मा' लिखा हुआ है. वहीं, इन बेहद खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा, 'कमिंग सून, लिटिल डार्लिंग मैं तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती हूं.'

यहां देखें Ileana D'Cruz का पोस्ट-

 

यह भी पढ़ें- Ileana D’Cruz की हालत देखकर चौंक गए फैंस, वीडियो पर बोले- ऐसा क्यों किया?

इधर, इन तस्वीरों के सामने आते ही एक्ट्रेस को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. फैंस अपनी चहेती स्टार को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं. इतना ही नहीं, इलियाना की मां समीरा डिक्रूज ने भी अपने ग्रैंड चिल्ड्रन के आने की खबर पर खुशी व्यक्त की है. समीरा डिक्रूज ने इलियाना की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'इस दुनिया में तुम्हारा जल्द ही स्वागत है माय न्यू ग्रैंड बेबी, तुमसे मिलने का इंतजार नहीं हो रहा है.'

Ileana D'Cruz

बता दें कि इलियाना को लेकर खबरें थीं कि वे कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के कजिन और मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल (Sebastian Laurent Michel) को डेट कर रही हैं. बीते साल कटरीना कैफ और विक्की कौशल जब मालदीव में वेकेशन मनाने गए थे, उस दौरान सेबेस्टियन और इलियाना भी उनके साथ मौजूद थे. तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस की ओर से इन खबरों को लेकर किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
 

यह भी पढ़ें- क्या South फिल्म इंडस्ट्री से बैन हुईं Ileana D'Cruz? एक्ट्रेस पर लग रहे ये इल्जाम, जानें पूरा माजरा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement