Advertisement

IIFA में Shah Rukh Khan के डांस के आगे फीके पड़े Vicky Kaushal, फैंस बोले 'ये 100 विक्की खा जाएं'

IIFA 2024 में Shah Rukh Khan ने अपने डांस और मेजबानी से लोगों का दिल जीत लिया. उनका Vicky Kaushal के साथ डांस के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Latest News
IIFA में Shah Rukh Khan के डांस के आगे फीके पड़े Vicky Kaushal, फैंस बोले 'ये 100 विक्की खा जाएं'

Vicky Kaushal Shah Rukh Khan 

Add DNA as a Preferred Source

अबू धाबी (Abu Dhabi) के यास आइलैंड (Yas Island) में हुए आईफा अवॉर्ड (IIFA 2024) में बॉलीवुड कलाकारों का जमावड़ा देखने को मिला. इसमें कई बॉलीवुड फिल्मों और सितारों को सम्मानित किया गया. अवॉर्ड नाइट को खास बनाने के लिए विक्की कौशल, शाहरुख खान, रेखा और कृति सेनन समेत कई सितारों ने परफॉर्म भी किया. वहीं विक्की और शाहरुख (Vicky Kaushal- Shah Rukh Khan dance video) का साथ में डांस करते हुए वीडियो सामने आ रहा है जिसे देख लोग किंग खान के मुरीद हो गए हैं.

IIFA 2024 में शाहरुख खान और विक्की कौशल की खास परफॉर्मेंस ने जनता का दिल जीत लिया है. उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस इसे देखकर खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. दोनों स्टार्स ने 'मेरे महबूब मेरे सनम' से लेकर 'ऊ अंटवा' गाने पर परफॉर्म किया. विक्की की फिल्म बैड न्यूज में शाहरुख की फिल्म का गाना मेरे महबूब को रीमेक किया गया था. 

शाहरुख खान और विक्की कौशल का ये डांस भी लोगों को काफी मजेदार लगा. इसके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो में, दोनों पावरहाउस गाने पर डांस कर रहे थे और लोग विक्की को छोड़ शाहरुख खान के मुरीद हो गए हैं. किंग खान की एनर्जी और चार्म लोगों को काफी भा रही है. लोगों का लगता है कि शाहरुख ने शो की लाइमलाइट चुरा ली है.


ये भी पढ़ें: IIFA Award मिलने पर इमोशनल हुए Bobby Deol, पत्नी ने सरेआम किया किस


बता दें कि शाहरुख खान ने जवान फिल्म में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए आईफा अवार्ड 2024 में बेस्ट एक्टर पुरुष कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement