Advertisement

Hrithik Roshan के फैंस इस खबर को जान हो जाएंगे गदगद, लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन देखने गए तो मिलेगा सरप्राइज

Hrithik Roshan अपनी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में कमाल कर देते हैं. उनकी पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की है. अब उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) से भी फैंस को यही उम्मीदे हैं. वे अपने पसंदीदा एक्टर की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

Hrithik Roshan के फैंस इस खबर को जान हो जाएंगे गदगद, लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन देखने गए तो मिलेगा सरप्राइज

Aamir Khan, Hrithik Roshan and Akshay Kumar : आमिर खान, ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Hrithik Roshan: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने साल 2019 में बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया था. उस साल उनकी दोनों फिल्में शानदार हिट थीं. एक्टर की फिल्म 'सुपर 30' (Super 30) ने 146.94 करोड़, और 'वॉर' (War) ने 317.91 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उनके फैंस 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha) में ऋतिक रोशन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं. यह 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका ट्रेलर अगस्त के दूसरे हफ्ते में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें - Hrithik Roshan को फिल्म विक्रम वेधा में इसलिए किया गया कास्ट, हुआ खुलासा

अब ऋतिक रोशन की फिल्म के टीजर को लेकर एक दिलचस्प अपडेट आ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का टीजर आमिर खान-स्टारर 'लाल सिंह चड्ढा' और अक्षय कुमार-स्टारर 'रक्षा बंधन' के शो से पहले दिखाया जाएगा. दोनों फिल्में 11 अगस्त को रिलीज हो रही हैं. जब दर्शक अगले हफ्ते दो बड़ी फिल्मों को देखने आएंगे तो यहां फिल्म का टीजर दिखाया जाएगा. दर्शकों में उत्सुकता कायम रखने के लिए फिल्म ने निर्माताओं ने इन बड़े स्टार्स की फिल्मों के शो टाइम से पहले टीजर दिखाने का फैसला लिया है.

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन के फैंस दिल थाम के अपने पसंदीदा एक्टर की झलक पाने के लिए बेकरार हो रहे हैं. अब देखना होगा कि क्या ऋतिक रोशन इस फिल्म में अपनी पुरानी फिल्मों की सफलता को कायम कर पाएंगे या नहीं. 

ये भी पढ़ें - Vikram Vedha में Hrithik Roshan और Saif Ali Khan को कास्ट करने पर क्या बोल बैठे R Madhavan

बता दें फिल्म विक्रम वेधा इसी नाम से तमिल में बनाई गई फिल्म की हिंदी रीमेक है. तमिल वर्जन में आर माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में थे. फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें आर माधवन एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में थे, जबकि विजय सेतुपति विलेन के. फिल्म के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन विलेन के किरदार में हैं, जबकि सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement