Advertisement

Saif पर हमले के बीच Hrithik को याद आया वो हादसा, जब पिता Rakesh Roshan को दिन दहाड़े लगीं थीं गोलियां

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले के बीच ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के साथ हुई एक हैरान करने वाली घटना को याद किया है.

Latest News
Saif पर हमले के बीच Hrithik को याद आया वो हादसा, जब पिता Rakesh Roshan को दिन दहाड़े लगीं थीं गोलियां

Hrithik Roshan, Rakesh Roshan

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर गुरुवार की देर सुबह 2.30 बजे उनके बांद्रा वाले घर में एक अनजान शख्स ने घुसकर हमला कर दिया. जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. सैफ इस घटना को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. इसी हादसे के बीच ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने अपने पिता राकेश रोशन (Rakesh Roshan) के साथ हुई एक हैरान करने वाली घटना को याद किया है, जब राकेश रोशन को मुंबई में दिन दहाड़े हमला किया गया था. यह हादसा ठीक ऋतिक की डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है की सक्सेस के बाद हुआ था. 

राकेश रोशन को दो गोलियां लगीं थी और घायल होने के बाद भी वह खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचने में कामयाब रहे थे. इस घटना के अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने का संदेह था. ऋतिक रोशन ने नई डॉक्यू सीरीज द रोशन्स में उस दर्दनाक घटना की अपनी यादों को शेयर किया है. 

ऋतिक रोशन को याद आया पिता राकेश संग हुआ हादसा

एक्टर ने इसमें बताया कि, '' हे भगवान निश्चित तौर से यह मुश्किल वक्त था, लेकिन मुझे अभी भी अपने पिता के लिए डर महसूस होना याद नहीं है. वह सुपरमैन थे. यहां तक कि जब वह अस्पताल में थे, मुझे याद है कि मैंने खून जैसी लाल चादरों की एक झलक देखी थी और उसमें मैं एक पल के लिए डर गया था. लेकिन अगले ही पल मेरे पापा बातचीत कर रहे थे, हंस रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह इसे संभाल सकते हैं. 

उन्होंने आगे कहा, '' उसके एक महीने बाद ही मेरी मां ने बताया कि पिछली रात क्या हुआ था. मेरे पिता हेल्प के लिए चिल्लाते हुए उठे थे, उन्हें लगा कि उन्हें गोली मार दी गई है. तभी मुझे सुपरमैन के पीछे का राज पता चला. उनका चेहरा इतना मजबूत था कि उन्होंने अपना नरम पक्ष कभी सामने नहीं आने दिया. 

डॉक्यू सीरीज में ऋतिक रोशन ने कही ये बात

डॉक्यू सीरीज में 2000 में घटी घटना के तुरंत बाद ऋतिक रोशन की चर्चा के फुटेज भी शामिल थे. इसमें वह कह रहे थे, '' जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ हफ्तों में, मेरी फैमिली को बहुत कुछ सहना पड़ा है. मेरे पिता, जो हमेशा अच्छे काम करने में भरोसा रखते थे, पर हाल ही में उनपर अनजान हमलावरों ने हमला किया था. मैं लोगों में, दुनिया में, विश्वास खो रहा था. मुझे हम लोगों की सारी मेहनत का कोई मतलब नजर नहीं आया. कुछ भी समझ नहीं आया. मैं बस, इससे पहले कि मेरे लिए चीजें शुरू हो जाएं, यह छोड़ना चाहता था. मैं आज शाम को यहां लोगों को यह बताने के लिए आया हूं कि चाहे कुछ लोग हमें कितना भी नीचे गिराना चाहें, हम उठ खड़े होंगे.

राकेश रोशन पर हुए हमले से हिल गया था रोशन परिवार

बता दें कि वह वक्त रोशन परिवार के लिए एक मुश्किल और परेशान करने वाला समय था. उसी दौरान ऋतिक ने बॉलीवुड में कदम रखा था और वह अपनी डेब्यू फिल्म कहो ना प्यार है से हिट हो गए थे. लेकिन पिता राकेश रोशन जिस तरह से इस हादसे का शिकार हुए, उसने पूरे परिवार को हिलाकर रख दिया था.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement