Advertisement

Hrithik Roshan: जल्द ही Saba Azad से शादी करने वाले हैं ग्रीक गॉड ऋतिक? वायरल ट्वीट ने मचाई सनसनी

Hrithik Roshan और Saba Azad के वायरल वीडियो के बाद अब दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आने लगी हैं. इससे जुड़ा एक ट्वीट खूब वायरल हो रहा है.

Hrithik Roshan: जल्द ही Saba Azad से शादी करने वाले हैं ग्रीक गॉड ऋतिक? वायरल ट्वीट ने मचाई सनसनी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते कुछ दिनों से इंटरनेट पर ऋतिक रोशन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक्टर अपनी लेडी लव सबा आजाद (Saba Azad) को किस करते नजर आए. इस वीडियो के साथ ही एक्टर ने सबा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. इस बीच कपल की शादी को लेकर भी खबरें सामने आने लगी हैं. 

जी हां, दोनों स्टार्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है, इस ट्वीट में दावा किया गया है कि कपल नवंबर 2023 में शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. तेजी से वायरल हो रहा ये ट्वीट 'BollywoodKiDuniya' नाम के वेरिफाइड ट्विटर हैंडल से किया गया है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. ना ही ऋतिक या सबा की ओर से कोई रिएक्शन सामने आया है.

यहां देखें ट्वीट-

Hrithik Roshan

बता दें कि ये पहला ऐसा मामला नहीं है. इससे पहले भी कई मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की शादी को लेकर कई तरह के दावें किए जा चुके हैं. इनमें से एक में कहा गया, 'ऋतिक एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं. इसे लेकर एक्टर का परिवार भी काफी खुश है.' हालांकि, इन खबरों को लेकर भी एक्टर या एक्टर के परिवार की ओर से किसी तरह का कोई ऑफिशियल अकाउंसमेंट नहीं किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड को किया Kiss, वीडियो देखकर भड़के ट्रोल

बात अगर कपल के रिश्ते की करें तो शुरुआत में ऋतिक और सबा को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट्स करते हुए देखा गया था. इसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें शुरू हुईं और फिर फाइनली दोनों  25 मई 2022 को करण जौहर की बर्थडे पार्टी के दौरान खुलकर सबके सामने आए. ऋतिक ने सबा के साथ हाथों में हाथ लेकर खूब रोमांटिक तस्वीरें खिंचवाईं थीं. दोनों इस पार्टी में ब्लैक कलर के आउटफिट में ट्विनिंग करके पहुंचे थे. इसके बाद से तो कपल एक-दूसरे के साथ प्यार भरे पल बिताने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं.

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस बोले- ये हुई ना बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement