Advertisement

हाथ में बैसाखी, कमर पर पट्टा... Hrithik Roshan की ऐसी हालत देख चिंता में फैंस, गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट

Hrithik Roshan ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो काफी खराब हालत में दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
हाथ में बैसाखी, कमर पर पट्टा... Hrithik Roshan की ऐसी हालत देख चिंता में फैंस, गर्लफ्रेंड ने किया ऐसा कमेंट
Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करते दिखाई दे जाते हैं. हाल ही में ऋतिक का नया पोस्ट देखकर फैंस हैरान रह गए हैं, कई फैंस को उनकी चिंता भी हो रही है. ऋतिक ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो बैसाखी के सहारे खड़े दिख रहे हैं और उनकी कमर पर भी पट्टा बंधा हुआ है. अपने पोस्ट में एक्टर ने अपनी इस हालत की वजह भी बताई है. ऋतिक की ये तस्वीर देखकर फैंस चिंता में आ गए हैं और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया है.

ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक मिरर सेल्फी शेयर की है. फोटो में ऋतिक रोशन बैसाखी के सहारे खड़े हैं और उन्होंने कमर पर एक पट्टा लपेटा हुआ है. वो अपने एक हाथ से सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लंबे कैप्शन में फैंस को एक लाइफ लेसन दिया है. उन्होंने लिखा- 'आपमें से कितने लोगों को क्लच और व्हीलचेयर की जरूरत पड़ी है और इसे इस्तेमाल करके आपको कैसा लगा?'. ऋतिक रोशन ने अपने दादा जी के व्हीलचेयर पर बैठने से मना करने वाला किस्सा सुनाया है. इस किस्से के जरिए उन्होंने फैंस को सीख दी है कि जरूरत के वक्त व्हीलचेयर और बैसाखी के इस्तेमाल से शर्मिंदगी ना करें. ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan और Deepika Padukone के किसिंग सीन पर हुआ विवाद, सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी

ऋतिक ने बताया है कि उन्हें मसल्स खिंच जाने की वजह से चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्हें ये सब करना पड़ रहा है. ऋतिक के इस पोस्ट पर फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. इस पोस्ट पर ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट किया है. सबा ने 'माय लव तुम बहुत स्ट्रॉन्ग हो, जल्दी से ठीक हो जाओ'. इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी ऋतिक के पोस्ट पर चिंता जाहिर करते हुए कमेंट्स किए हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement