Advertisement

Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad के बर्थडे को बनाया खास, Ex-Wife ने कमेंट कर कही ये बात

Saba Azad ने अपने बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि Hrithik Roshan ने उनका ये दिन और भी स्पेशल बनाया है.

Latest News
Hrithik Roshan ने गर्लफ्रेंड Saba Azad के बर्थडे को बनाया खास, Ex-Wife ने कमेंट कर कही ये बात

Hrithik Roshan, Saba Azad: ऋतिक रोशन, सबा आजाद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं. वो आए दिन कई अहम इवेंट्स पर एक साथ एंट्री लेते नजर आते हैं. वहीं, हाल ही में सबा ने अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है. इस खास मौके को उनके बॉयफ्रेंड (Saba Azad Birthday) ऋतिक ने और भी स्पेशल बनाया है. वहीं, इस स्पेशल बर्थडे पर सबा की एक्साइटमेंट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर साफ नजर आ रही है. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिस पर ऋतिक की एक्स-वाइफ सुजैन खान (Sussanne Khan) ने भी कमेंट किया है.

सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे स्पेशल वीडियो शेयर किया है. उन्होंने 1 नवंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट किया है. सबा ने अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि ऋतिक ने उनका ये दिन किस तरह स्पेशल बनाया है. वीडियो में सबा और ऋतिक एक साथ पूरा दिन बिताते नजर आ रहे हैं. दिन की शुरुआत ऋतिक ने सबा को फूलों का गुलदस्ता देकर की. इसके बाद दोनों ने एक साथ जिम में वर्क आउट किया और फिर ब्रंच और गिफ्ट का सिलसिला भी देखने को मिल रहा है. इसे बाद दोनों डिनर पर भी गए. यहां देखें सबा और ऋतिक का वीडियो-

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की एक्स-वाइफ Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड को किया Kiss, वीडियो देखकर भड़के ट्रोल

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

इस वीडियो को शेयर करते हुए सब ने कैप्शन में लिखा- 'मुझे शांत तरीके से अपना बर्थडे मनाना पसंद है. इस दिन पर आप मुझे रोज की तरह काम करता पाएंगे'. इसके बाद उन्होंने ऋतिक के लिए लिखा- 'शुक्रिया रो इतना खूबसूरत प्लान करने के लिए और उन सभी लोगों का भी शुक्रिया जिनके प्यार शब्दों ने मेरे घर को फूलों से सजा दिया'. सबा के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी विश करते दिख रहे हैं. इस पोस्ट पर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने लिखा- 'कितनी खूबसूरत बात है. ईश्वर तुम दोनों को आशीर्वाद दे'.

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, फैंस बोले- ये हुई ना बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement