Advertisement

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad हैं प्रेग्नेंट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए कन्फ्यूज

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad अपने एक पोस्ट को लेकर काफी चर्चा में हैं. इसको लेकर लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं.

Latest News
Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad हैं प्रेग्नेंट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, फैंस हुए कन्फ्यूज

Hrithik Roshan Saba Azad

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने जबसे सबा आजाद (Saba Azad) के साथ रिश्ते को लेकर खुलासा किया है, तभी से वो लाइमलाइट में रहते हैं. कपल आए दिन अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि वो एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं. इसी बीच सबा ने एक पोस्ट शेयर कर दिया है जो काफी चर्चा में है. इस पोस्ट को देख लोग उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगा रहे हैं. 

ऋतिक और सबा के डेटिंग की अफवाहें बीते साल जनवरी में शुरू हुई थीं, दोनों को अक्सर ही एक साथ रोमांटिक डेट्स के लिए स्पॉट किया गया था. कपल खुलेआम एक दूसरे को लेकर अपने प्यार का इजहार करने से नहीं कतराते हैं. वहीं अब सबा का एक पोस्ट देखकर लोग हैरान रह गए हैं और उनसे प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं. आप भी देखें एक्ट्रेस का ये वायरल पोस्ट.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

ये भी पढ़ें: सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ की शेयर की वेकेशन की तस्वीरें, बॉयफ्रेंड को कहा-माय हिप्पो हार्ट

सबा के इस क्रिप्टिक पोस्ट में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसपर लिखा है 'आपका गाइनैक कौन है'. इस फोटो को शेयर करते हुए सबा ने लिखा 'मेरे दिमाग में अभी सिर्फ ये ही सवाल घूम रहा है.' सबा की इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस हैरान हैं और उन्होंने एक्ट्रेस से तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए हैं.

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की दूसरी शादी पर हुई थी ये भविष्यवाणी, फिर गर्लफ्रेंड बनकर आईं Saba Azad

लोग पोस्ट पर तमाम कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'पहले शादी कर लो फिर गाइनैक के पास जाओ.' एक और ने लिखा 'क्या कोई गुड न्यूज है.'

फिलहाल फिल्मों की बात करें तो ऋतिक जल्द ही एरियल एक्शन थ्रिलर फाइटर में नजर आएंगे. इस फिल्म में वो पहली बार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे. अगले साल 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होगी. इसके अलावा वो कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर के साथ वॉर 2 में दिखाई देंगे. वहीं, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद आखिरी बार रॉकेट बॉयेज के दूसरे सीजन में दिखी थीं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement