Advertisement

Hrithik Roshan की War 2 पर आया 'सबसे बड़ा अपडेट', जुड़ा इस स्टार का नाम, Tiger 3 से कनेक्शन पर खुलासा

Hrithik Roshan की फिल्म War 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. लेटेस्ट अपडेट में फिल्म से एक बड़ा नाम जुड़ा है.

Hrithik Roshan की War 2 पर आया 'सबसे बड़ा अपडेट', जुड़ा इस स्टार का नाम, Tiger 3 से कनेक्शन पर खुलासा

Hrithik Roshan Film War 2 Director Ayan Mukerji: ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. वहीं, इन सबके बीच मोस्ट अवेटेड सीक्वल फिल्म 'वॉर 2' (War 2) सुर्खियों में आ गई है. ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर इस फिल्म को लेकर 'सबसे बड़ा अपडेट' सामने आया है. इस अपडेट के मुताबिक YRF की इस फिल्म से एक और बड़ा नाम जुड़ गया है. यही नहीं फिल्म का सलमान खान (Salman Khan) की 'टाइगर 3' (Tiger 3) से कनेक्शन को लेकर भी खुलासा हो गया है.

तरण आदर्श ने ट्वीट कर ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वार 2' को लेकर बड़ी अपडेट शेयर की है. उन्होंने लिखा- 'सबसे बड़ा अपडेट... YRF की 'वॉर 2' को अब अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे... ऋतिक रोशन इस फिल्म के लिए भी कंफर्म हो गए हैं... आदित्य चोपड़ा ने अयान मुखर्जी को इस फिल्म के लिए ऑफिशियली भी साइन कर लिया है. ये YRF स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी, जिसमें 'टाइगर 3' के इवेंट्स भी दिखाए जाएंगे. इस फिल्म में लीड रोल ऋतिक ही निभाएंगे'.

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan ने अपने टोन्ड मसल्स को किया फ्लॉन्ट, फोटो पर गर्लफ्रेंड ने यूं कर दिया रिएक्ट

बता दें कि 2019 में आई ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'वॉर' को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म के सीक्वल की जिम्मेदार अयान मुखर्जी को दी गई है. अयान बॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं. उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र', 'ये जवानी है दीवानी' और 'वेकअप सिड' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है.

ये भी पढ़ें- Hrithik Roshan के साथ खड़े शख्स को देख फैंस को आई सुशांत सिंह राजपूत की याद, इमोशनल होकर बोल दी ऐसी बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement