Advertisement

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड को इस नाम से बुलाती हैं Ex-वाइफ Sussanne Khan, वायरल हुआ कमेंट

Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड Saba Azad और एक्स-वाइफ Sussanne Khan के बीच सोशल मीडिया पर हाल ही में शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली.

Latest News
Hrithik Roshan की गर्लफ्रेंड को इस नाम से बुलाती हैं Ex-वाइफ Sussanne Khan, वायरल हुआ कमेंट

सुजैन खान, ऋतिक रोशन, सबा आजाद

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं. वो सुजैन खान (Sussanne Khan) से तलाक के बाद मूव ऑन कर चुके हैं और इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं. हाल ही में करण जौहर की पार्टी में ऋतिक- सबा हाथों में हाथ डाले पपराजी के सामने पोज देते नजर आए थे. इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर और मीडिया रिपोर्ट्स के दावों की मानें तो सबा के साथ सुजैन के रिश्ता काफी अच्छे हैं और उन्होंने सबा के लिए एक निकनेम भी रखा है.

Saba Azad को क्यूट नाम से बुलाती हैं Sussanne Khan

दरअसल, हाल ही में सबा आजाद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो किसी शूटिंग लोकेशन पर मिरर सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उन्होंने ब्राउन रंग की स्टाइलिश ड्रेस पहन रखी है और सेल्फी पोज देने के लिए मुड़ रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए सबा ने कैप्शन में लिखा- 'इस narcissism के लिए मेरे पास कोई कैप्शन नहीं है'.

इस वीडियो पर सबा के फैंस ने तो प्रतिक्रियाएं दी ही हैं लेकिन इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज ने भी कमेंट्स किए हैं. इन सबके बीच सबा के पोस्ट पर सुजैन खान का रिएक्शन सुर्खियों में आ गया. सुजैन ने इस बूमरैंग वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- 'क्या बात है सब्बो'... सुजैन ने कमेंट से जाहिर है कि वो सबा आजाद को 'सब्बो' बुलाती हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saba Azad (@sabazad)

 

ये भी पढ़ें- Karan Johar की बर्थडे पार्टी में Hrithik Roshan-Saba Azad ने ऑफिशियल कर दिया रिश्ता, देखें रोमांटिक वीडियो

ये भी पढ़ें- Sussanne Khan ने बॉयफ्रेंड और एक्स- हसबैंड संग की पार्टी, साथ में दिखीं ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद

हो रहीं हैं तारीफें

वहीं, सोशल मीडिया पर सभी को सुजैन और सबा की बॉन्डिंग खूब भा रही है और सुजैन के कमेंट को भी कई लोगों के लाइक किया है. सबा और सुजैन इससे पहले एक तस्वीर को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही थीं जिसमें दोनों अपने पार्टनर्स के साथ नजर आ रही थीं.
बता दें कि अलग होने के बाद ऋतिक और सुजैन दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ चुके हैं. जहां एक तरफ ऋतिक रोशन, सबा आजाद को डेट कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफी सुजैन खान, अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement