बॉलीवुड
Aamir Khan तीसरी बार प्यार में पड़ गए हैं. अपने बर्थडे पर उन्होंने फैंस और मीडिया को नई गर्लफ्रेंड के बारे में बता कर हैरान कर दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि वो प्यार में कैसे पड़े.
आमिर खान (Aamir Khan) ने 14 मार्च को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. ये कई मायनों में खास भी रहा. बर्थडे के एक दिन पहले एक्टर ने मुंबई के एक होटल में पत्रकारों (Aamir Khan new girlfriend Gauri Spratt) से मुलाकात की और सबको अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से मिलवाया. एक्टर ने बताया कि वो दोनों एक दूसरे को 25 सालों से जानते हैं. एक्टर ने मीडिया वालों से मुलाकात के दौरान कहा था कि गौरी उनकी जिंदगी में शांति और सुकून लाई हैं.
आमिर खान ने खुद मीडिया वालों को बताया कि गौरी और उनकी मुलाकात 25 साल पहले हुई थी. हालांकि बिजी लाइफ के कारण दोनों एक दूसरे से संपर्क में नहीं थे. एक्टर ने कहा कि दोनों 18 महीनों से साथ में हैं. इसके बाद से लोग लगातार गौरी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान आमिर ने कहा 'मैं किसी ऐसे शख्स की तलाश कर रहा था जिसके साथ मैं शांत रह सकूं, जो मुझे शांति दे सके और वो ये हैं.'
आमिर ने बर्थडे से एक दिन पहले मुंबई स्थित अपने घर पर शाहरुख खान और सलमान खान से अपनी गर्लफ्रेंड का परिचय कराया था. ऐसे खुद आमिर ने ही बताया है.
वहीं तीसरी शादी की प्लानिंग को लेकर भी आमिर ने खुलकर बात की. एक्टर ने कहा 'हम पूरी तरह से कमिटेड हैं और मेरी दो बार शादी हो चुकी है. अब 60 साल की उम्र में शादी शायद मुझे शोभा नहीं देगी, लेकिन देखते हैं.'
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.