Advertisement

Housefull 5 Trailer: Akshay Kumar की फिल्म है कॉमेडी से हाउसफुल, कंफ्यूजन और हंसी से होंगे लोट-पोट

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 का आज मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है.

Latest News
Housefull 5 Trailer: Akshay Kumar की फिल्म है कॉमेडी से हाउसफुल, कंफ्यूजन और हंसी से होंगे लोट-पोट

Housefull 5

Add DNA as a Preferred Source

Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है. आखिरकार आज मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस कॉमेडी ड्रामा का ट्रेलर बेहद मजेदार है. इसके साथ ही इसमें काफी कंफ्यूजन भी देखने को मिलेगी. फिल्म का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी ने किया है और इसे साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) प्रोड्यूस कर रहे हैं. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के ट्रेलर पर.

ट्रेलर की शुरुआत नाना पाटेकर के वॉइस ओवर से होती है, जहां वह बताते हैं कि रंजीत डोबरियाल ने अपने 69 मिलियन एम्पायर को अपने 100वें जन्मदिन पर पानी के यॉट को पार्टी का स्पॉट बना दिया, ताकि वो अपना विल अनाउंस कर सके. इसके बाद रंजीत कहते हैं कि मेरी इस एम्पायर का असली हकदार जॉली है. इसके बाद रितेश देशमुख, अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की एंट्री होती है. इन तीनों कलाकारों के साथ सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी और जैकलीन फर्नांडिस नजर आती हैं. इसके बाद एक पार्टी के दौरान रंजीत का मर्डर होता है और फिर संजय दत्त, जैकी श्रॉफ की एंट्री होती है. इस बीच रितेश, अक्षय और अभिषेक से मर्डर को लेकर पूछताछ की जाती है. फिल्म का ट्रेलर बेहद मजेदार है और हंसी से भरा हुआ है. इस ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आने वाली हैं.

यह बी पढ़ें- Kesari 2 से पहले अक्षय कुमार कर चुके हैं रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्में, 5 में से 2 हुई थीं फ्लॉप

फैंस ने की ट्रेलर की तारीफ

वहीं, ट्रेलर रिलीज के बाद फैंस भी इसकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, '' अमेजिंग, थिएटर में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. दूसरे ने लिखा, 'जॉली की हेराफेरी और किलर की भी हेराफेरी, मामा मिया... मजा आने वाला है.

यह भी पढ़ें-Paresh Rawal ने इस कारण छोड़ी Hera Pheri 3, बाबू भैया के वकील ने कर दिया खुलासा, अक्षय कुमार पर भी लगे आरोप

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आपको बता दें कि फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं. इस मूवी में इस बार अक्षय, रितेश और अभिषेक के अलावा चित्रांगदा, डिनो मोरिया, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 6 जून को रिलीज होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement