Advertisement

Akshay Kumar की हाउसफुल 5 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की ऑल टाइम हिट फिल्म हाउसफुल(Housefull 5) का 5वां पार्ट आने वाला हैं. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट हाल ही में टल गई है.

Latest News
Akshay Kumar की हाउसफुल 5 की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Housefull 5, Akshay Kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अक्षय कुमार(Akshay Kumar) की इस साल लगभग तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं. जिसमें से दो फिल्में फ्लॉप रही हैं. इसके साथ ही अक्षय एक बार फिर से अपनी ऑल टाइम हिट फिल्म हाउसफुल(Housefull 5) का 5वां पार्ट लेकर आ रहे हैं. हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त का अक्षय के फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. लेकिन हाल ही में फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आया है कि हाउसफुल 5 की रिलीज डेट टाल दी गई है.

दरअसल, हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और हाउसफुल 5 को लेकर अपडेट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने हाउसफुल 5 की नई रिलीज डेट बताई है. बता दें कि उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 6 जून 2025 है.  इसके साथ ही उन्होंने हाउसफुल की टीम के ऑफिशियल स्टेटमेंट की फोटो शेयर की है. 

ये भी पढ़ें- 20 साल बाद अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म Khakee का बनेगा सीक्वल, यहां जानें फिल्म से जुड़ी सारी डिटेल्स

अक्षय कुमार ने शेयर किया अपडेट

दूसरी तस्वीर में लिखा है- हाउसफुल फ्रेंचाइजी की भारी सफलता का क्रेडिट दर्शकों को जाता है और हम हाउसफुल 5 के लिए भी इसी तरह के स्वागत की उम्मीद करते हैं. टीम ने बिल्कुल माइंड ब्लोइंग कहानी तैयार की है, जो डिमांड करती है एकदम टॉप लेवल का वीएफएक्स, इसलिए हमने बेहतर सिनेमा के अनुभव के लिए रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है. हाउसफुल 5 अब 6 जून 2025 को रिलीज होगी. वहीं, अक्षय ने भी कैप्शन में लिखा- 5 टाइम्स मनोरंजन अपने रास्ते पर है, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में मिलते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

ये भी पढ़ें- Hera Pheri 3 में होगी Akshay Kumar की वापसी, फैंस की डिमांड के आगे झुके मेकर्स!

ये कलाकार फिल्म में आएंगे नजर

आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2024 में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब यह 2025 में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रितेश देशमुख भी नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, और जॉन अब्राहम भी फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement