Advertisement

Housefull 5 के इवेंट में भीड़ हुई कंट्रोल से बाहर, महिलाओं और बच्चों का हुआ बुरा हाल, अक्षय कुमार ने ऐसे संभाले फैंस

हाउसफुल 5 (Housefull) के रविवार के इवेंट में भारी भीड़ जमा हो गई थी. इस दौरान लोगों के बीच धक्का मुक्की हो गई और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को खुद भीड़ को संभाला पड़ा.

Latest News
Housefull 5 के इवेंट में भीड़ हुई कंट्रोल से बाहर, महिलाओं और बच्चों का हुआ बुरा हाल, अक्षय कुमार ने ऐसे संभाले फैंस

Viral Photos, Akshay Kumar

Add DNA as a Preferred Source

हाउसफुल 5 (Housefull) , 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) नाना पाटेकर (Nana Patekar), जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) , सोनम बाजवा (Sonam Bajwa), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri), सौंदर्या शर्मा (Saundarya Sharma) और फरदीन खान (Fardeen Khan) नजर आने वाले हैं. वहीं, रविवार 1 जून को हाउसफुल का पुणे में एक इवेंट रखा गया था. जहां पर फिल्म के कलाकार पहुंचे थे. हालांकि इस इवेंट में भारी भीड़ पहुंची हुई थी, जिसके कारण वहां पर काफी धक्का मुक्की हुई.

दरअसल, जैसे ही स्टार्स स्टेज पर पहुंचे तो वहां, मौजूद भीड़ ने कंट्रोल खो दिया, जिससे लगभग भगदड़ मच गई. मॉल फैंस से खचाखच भरा हुआ था, न केवल मुख्य कार्यक्रम क्षेत्र में बल्कि सभी मंजिलों और गलियारों में भी लोग भरे हुए थे. कई वायरल वीडियो में महिलाओं और यंग लड़कियां रोते हुए नजर आ रही हैं. जबकि पीछे की ओर कई लोगों को सांस लेने तक में भी दिक्कत हो रही है. वहीं, इस बीच अक्षय कुमार ने भीड़ को संबोधित किया और लोगों से शांत रहने और धक्का मुक्की से बचने को कहा.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Trailer: Akshay Kumar की फिल्म है कॉमेडी से हाउसफुल, कंफ्यूजन और हंसी से होंगे लोट-पोट

इस अफरा तफरी के बीच एक छोटी बच्ची अपने पेरेंट्स से बिछड़ गई और बाद में मंच के सामने रो पड़ी. जैकलीन फर्नांडीस ने उस बच्ची को सांत्वना दी और फिक्रमंद पेरेंट्स को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह से सुरक्षित है. 

अक्षय कुमार ने की रिक्वेस्ट

वहीं, इसके तुरंत बाद अक्षय कुमार ने माइक संभाला और भीड़ से शांत रहने और किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने की अपील की. हाथ जोड़कर उन्होंने कहा, '' धक्का मुक्की मत करो, प्लीज. हाथ जोड़कर विनती करता हूं, यहां औरतें हैं, बच्चे हैं, मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं, प्लीज. अक्षय कुमार की बातों से साफ पता चल रहा था कि वह भीड़ की अफरा तफरी को देखकर काफी चिंतित थे.

यह भी पढे़ं- रिलीज से पहले Housefull 5 के मेकर्स को लगा बड़ा झटका, यूट्यूब से हटा टीजर, वजह कर देगी हैरान

फैंस के साथ एक्टर्स ने की मस्ती

जब भीड़ को काबू में कर लिया गया तो हाउसफुल 5 की टीम ने तय कार्यक्रम के अनुसार इवेंट को जारी रखा और इसे समय से पूरा किया. अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और बाकी कलाकार न केवल आपस में बल्कि फैंस के साथ भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान सभी एक्टर्स ने मस्ती की. 

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार भी

बता दें कि फिल्म में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, जॉनी लीवर और अन्य एक्टर्स भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement