Advertisement

Housefull 5 Box Office Collection Day 5: पांच दिनों में 150 करोड़ के पार हुई अक्षय कुमार की फिल्म, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने दुनिया भर में 150 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया है.

Latest News
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: पांच दिनों में 150 करोड़ के पार हुई अक्षय कुमार की फिल्म, मंगलवार को कमाए इतने करोड़

Housefull 5

Add DNA as a Preferred Source

हाउसफुल 5 (Housefull 5) , हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त है. इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अहम भूमिका में है. फिल्म में तीन लीड एक्टर के अलावा जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez), सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) , नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) भी नजर आई हैं. इसके अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) , जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) , नाना पाटेकर (Nana Patekar) , चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) , फरदीन खान (Fardeen Khan) , चंकी पांडे ( Chunky Pande) , जॉनी लीवर (Johnny Lever) , श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade), डीनो मोरिया (Dino Morea) , रंजीत (Ranjeet), सौंदर्या शर्मा (, Soundarya Sharma), निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और आकाशदीप साबिर (Akashdeep Sabir.,)समेत 19 कलाकार इस मूवी में नजर आए हैं. 

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो अपने शुरुआत वीकेंड में हाउसफुल 5 ने भारत में 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो अब तक हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. पहले सोमवार फिल्म ने अपनी गति बनाए रखी और 13 करोड़ का कलेक्शन किया. कॉमेडी ड्रामा ने मंगलवार को भी ठीक-ठाक परफॉर्म किया और सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10.75 करोड़ का कलेक्शन किया. इससे हाउसफुल 5 की पांच दिनों की घरेलू कमाई 111.25 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box Office Collection Day 3: संडे अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल, तीन दिनों में हुई 100 करोड़ के पार

दुनिया भर में फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

वहीं, दुनिया भर में इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले चार दिनों में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 160.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. मंगलवार के कलेक्शन को जोड़कर फिल्म की कमाई 175 करोड़ पहुंच गई है. इसका मतलब ये है कि फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है. वहीं, इस वीकेंड से पहले फिल्म यह आंकड़ा भी पार कर लेगी. 

हाउसफुल 5 में इस बार कॉमेडी के अलावा मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट जोड़ा गया है. इसके साथ ही फिल्म में एक सीरियल किलर शामिल है. वहीं, इस मूवी को दो वर्जन में रिलीज किया गया है. जिसमें से एक हाउसफुल 5A और दूसरी हाउसफुल 5B है. दोनों वर्जन के अलग-अलग क्लाइमैक्स देखने को मिलेंगे. क्योंकि दोनों वर्जन में सीरियल किलर अलग अलग हैं.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Box office Collection Day 1: सबसे बड़ी ओपनिंग फ्रेंचाइजी बनी अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, पहले दिन कमाए इतने करोड़

अब तक इन डायरेक्टर्स ने तैयार की फिल्म

बता दें कि हाउसफुल 5 का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी ने किया है. इसके अलावा साल 2010 की हाउसफुल और 2012 की हाउसफुल 2 का डायरेक्शन साजिद खान ने किया था. हाउसफुल 3 का डायरेक्शन साजिद-फरहाद ने किया था और 2019 की हाउसफुल 4 का डायरेक्शन फरहाद सामजी के डायरेक्शन में बनी थी. वहीं, साजिद नाडियाडवाला के अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के अंदर सभी पांचों फिल्में बनी हैं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement