बॉलीवुड
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने अपने चौथे दिन भारी गिरावट दर्ज की है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5), 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों का अच्छा रिएक्शन नहीं मिला है. लोगों ने इसे घटिया जोक्स, अश्लील ह्यूमर, और महिलाओं को एक वस्तु के रूप में पेश करने को लेकर आलोचना की गई. हालांकि नेगेटिव रिव्यू के बाद भी हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है.
हाउसफुल 5 ने अपने शुरुआती सप्ताह 87.5 करोड़ रुपये की कमाई की.वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है. एंटरटेनमेंट ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने अपने चौथे दिन 13.5 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसका मतलब है फिल्म ने सोमवार के दिन 60 प्रतिशत की गिरावट देखी है. मूवी ने भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
हाउसफुल 5 में पिछली चार फिल्मों के मजेदार प्वाइंट्स भी शामिल किए हैं और इसमें एक मर्डर मिस्ट्री ट्विस्ट भी जोड़ा गया है. वहीं, हाउसफुल 5 के दो क्लाइमैक्स हैं. हाउसफुल 5a और हाउसफुल 5b, जिसका अलग अलग क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा.
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख के अलावा, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे,जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर भी हैं.
हाउसफुल 5 का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी ने किया है. 2010 और 2012 में रिलीज हुई हाउसफुल और हाउसफुल 2 का डायरेक्शन साजिद खान ने किया था. हाउसफुल 3, 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसका डायरेक्शन साजिद फरहाद ने किया था और 2019 की हाउसफुल 4 का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया था. साजिद नाडियाडवाला ने अपने बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत सभी पांचों फिल्मों का निर्माण किया है.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.