Advertisement

Housefull 5 Box Office Collection Day 3: संडे अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल, तीन दिनों में हुई 100 करोड़ के पार

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने तीन दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

Latest News
Housefull 5 Box Office Collection Day 3: संडे अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाया धमाल, तीन दिनों में हुई 100 करोड़ के पार

Housefull 5 Box Office Advance Booking
 

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) , अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) , 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को ऐसे तो नेगेटिव रिव्यू मिले हैं, लेकिन उसके बाद भी यह सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने तीन दिनों में 100 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि रविवार को फिल्म के कलेक्शन में एक और बड़ी उछाल की उम्मीद थी, लेकिन शनिवार की तुलना में फिल्म ने थोड़ी बढ़त दिखाई. 

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को हाउसफुल 5 ने 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिससे इसकी घरेलू कमाई कुल 87 करोड़ रुपये हो गई है. शुक्रवार को फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ का कलेक्शन किया था. शनिवार को मूवी ने 31 करोड़ रुपये कमाए थे और रविवार को इसकी कमाई 32 करोड़ हुई. शनिवार तक फिल्म ने दो दिन में ही विदेशों में 22 करोड़ कमा लिए ते. इन आंकड़ों के साथ हाउसफुल 5 ने 109 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, तीसरे दिन के विदेशी आंकड़े मिलाकर 115-120 करोड़ तक हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Kesari 2 से पहले अक्षय कुमार कर चुके हैं रियल लाइफ स्टोरी पर बनी फिल्में, 5 में से 2 हुई थीं फ्लॉप

ऑक्यूपेंसी की बात करें तो, तो हाउसफुल 5 की औसत ऑक्यूपेंसी रविवार को 40.43% थी. सुबह के शो में 17.72% ऑक्यूपेंसी थी. दोपहर के शो में 48.80% और शाम के शो में 54.77% ऑक्यूपेंसी थी.वहीं, सोमवार के दिन हाउसफुल 5 का कलेक्शन देखना होगा. क्योंकि सप्ताह के दिनों में अक्सर ही फिल्मों की परफॉर्मेंस डाउन हो जाती है. हालांकि सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिव्यू के बाद भी हाउसफुल 5 पहले ही हिट हो गई है.

यह भी पढ़ें- खुद Housefull 5 का रिव्यू लेने पहुंचे Akshay Kumar, 'किलर मास्क' से छिपाया चेहरा, लोगों ने भी दिया ऐसा रिएक्शन

अक्षय कुमार ने मास्क पहनकर लिया लोगों का रिव्यू

रविवार के दिन अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. जिसमें वह गेयटी गैलेक्सी सिनेमा हॉल के बाहर लोगों से बात करते हैं. कुमार ने अपनी टीम के साथ फिल्म का किलर मास्क पहना था और वह सभी से पूछ रहे थे कि उन्हें फिल्म कैसी लगी. इसके अलावा लोगों से उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर को चुनने के लिए कहा, जिस पर ज्यादातर लोगों ने अक्षय कुमार का नाम लिया, जिससे एक्टर काफी खुश हो गए. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, '' बस यू ही मैंने आज बांद्रा में हाउसफुल 5 शो से बाहर आने वाले लोगों का इंटरव्यू लेने के लिए किलर मास्क पहनने का फैसला किया. पकड़ा जाने वाला था अंत में लेकिन भाग गया उससे पहले. अमेजिंग एक्सपीरियंस था

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement