बॉलीवुड
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez), नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) , 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. इसी कारण दूसरे दिन भी यह बॉक्स ऑफिस पर छाई रही है. जहां अक्सर दूसरे दिन फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है, वहीं हाउसफुल 5 ने शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है. इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. तो चलिए एक नजर डालते है शनिवार के कलेक्शन पर.
शनिवार को हाउसफुल 5 ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 30 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये कमाए थे और शनिवार के कलेक्शन के साथ इसने दो दिनों में 54 करोड़ की कमाई कर ली है. शुक्रवार को ओवरसीज कलेक्शन 11 करोड़ रुपये रहा, जिससे इस फिल्म ने दुनिया भर में 65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. शनिवार को ओवरसीज कलेक्शन के साथ फिल्म की कमाई 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: साजिद नाडियाडवाला की 20 सुपरस्टार्स वाली इस कॉमेडी ड्रामा में है कितना दम, यहां पढ़े रिव्यू
ऑक्यूपेंसी की बात करें तो शनिवार को हाउसफुल 5 की औसत ऑक्यूपेंसी 33.18% रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 15.40% रही. दोपहर के शो में ऑक्यूपेंसी 40.50% रही. शाम को ऑक्यूपेंसी 43.645% रही. मौजूदा क्रेज के साथ, हाउसफुल 5 तीन दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. उम्मीद है कि रविवार को फिल्म 35-40 करोड़ रुपये कमा सकती है.
सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी नेगेटिव रिव्यू मिले हैं. लेकिन इसके बावजूद, हाउसफुल 5 के आंकड़े दिखाते हैं कि दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है. सूत्रों के मुताबिक निर्माता साजिद नाडियावाला ने न तो ब्लॉक बुकिंग को प्रोत्साहित किया है और न ही उन्होंने BOGO जैसे ऑफर को आगे बढ़ाया है. जो कलेक्शन सामने आए हैं, वे ऑर्गेनिक हैं. तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 में 19 अभिनेताओं की एक पूरी टीम है, जिसमें संजय दत्त, चित्रांगदा, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.