Advertisement

Housefull 5 Box office Collection Day 1: सबसे बड़ी ओपनिंग फ्रेंचाइजी बनी अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, पहले दिन कमाए इतने करोड़

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) ने अपने ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत की है.

Latest News
Housefull 5 Box office Collection Day 1: सबसे बड़ी ओपनिंग फ्रेंचाइजी बनी अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Housefull 5

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर हाउसफुल 5 (Housefull 5) , 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस कॉमेडी ड्रामा को दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन मिला है.फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत रही है. फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त ने पिछली किस्तों की तुलना में सबसे ज्यादा ओपनिंग डे पर कलेक्शन किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर. 

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने पहले दिन 23 करोड़ का कलेक्शन किया है. जो कि हाउसफुल फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनिंग है और अक्षय कुमार की 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग है. वहीं, ऑक्यूपेंसी की बात करें तो फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी 23.29 प्रतिशत थी, जिसमें सुबह के शो में 13.86 प्रतिशत, दोपहर के शो में 28% और शाम के शो में 28.1% थी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Review: साजिद नाडियाडवाला की 20 सुपरस्टार्स वाली इस कॉमेडी ड्रामा में है कितना दम, यहां पढ़े रिव्यू

पिछली फ्रेंचाइजी ने ओपनिंग डे कमाए इतने

वहीं, पिछली हाउसफुल फ्रेंचाइजी की ओपनिंग की बात करें तो हाउसफुल 4, जो कि 2019 में रिलीज हुई थी, इसने 19.08 करोड़ रुपये पहले दिन कमाए थे. 2016 की हाउसफुल 3 ने पहले दिन 15.23 करोड़ कमाए थे. 2012 की हाउसफुल 2 ने 12.19 करोड़ और 2010 की हाउसफुल ने 10 करोड़ का ओपनिंग डे पर कलेक्शन किया था. ट्रेंड के मुताबिक हाउसफुल 5 रविवार तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है और उम्मीद है कि यह वीकडेज पर भी अच्छी कमाई करेगी.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 देखने से पहले घर बैठे निपटा डालें इसके बाकी चारों पार्ट, इन OTT प्लेटफॉर्म पर हो रहे स्ट्रीम

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बता दें कि हाउसफुल 5. मजेदार किस्सों, मजाक और एंटरटेनमेंट से भरी है. फिल्म के दो क्लाइमैक्स भी है. वहीं, इस कॉमेडी ड्रामा ने एक बार फिर से दर्शकों को आगे एक शानदार एंटरटेनमेंट परोसा है. तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित, हाउसफुल 5 में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, डिनो मोरिया, फरदीन खान, जॉनी लीवर, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाकरी और चंकी पांडे सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement