बॉलीवुड
Akshay Kumar की फिल्म Housefull 5 रिलीज हो गई है. इसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं अब अक्षय भी लोगों के बीच मास्क लगाकर फिल्म का रिव्यू लेने पहुंच गए जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और मेगा स्टार कास्ट वाली फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5 box office) को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी ड्रामा ने धमाकेदार शुरुआत की है और दो दिनों में अच्छी कमाई कर ली है. ऐसे में ये 2025 की तीसरी सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. इसी बीच अक्षय कुमार खुद फिल्म का रिव्यू लेने पब्लिक के बीच पहुंचे. उन्होंने लोगों से फिल्म के बारे में पूछा. खास बात ये रही कि एक्टर ने फिल्म में इस्तेमाल किए गए किलर को पहना हुआ था जिसकी वजह से लोग उन्हें पहचान नहीं पाए.
अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो चर्चा में आ गया है. इसमें वो खुद हाउसफुल 5 का रिव्यू जानने के लिए थिएटर के बाहर खड़े दिखे. उन्होंने कैप्शन में लिखा 'बस यूं ही मैंने आज बांद्रा में हाउसफुल 5 शो से बाहर आने वाले लोगों का इंटरव्यू लेने के लिए किलर मास्क पहनने का फैसला किया. पकड़ा जाने वाला था अंत में लेकिन भाग गया उससे पहले. मस्त अनुभव.' इस वीडियो में लोग फिल्म की तारीफ करते नजर आए. कइयों ने इसकी खूब तारीफ भी की. हालांकि लोग अक्षय को पहचान नहीं पाए.
ये भी पढ़ें: Housefull 5 देखने से पहले घर बैठे निपटा डालें इसके बाकी चारों पार्ट, इन OTT प्लेटफॉर्म पर हो रहे स्ट्रीम
अक्षय कुमार के अलावा फिल्म में नरगिस फाखरी, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, रंजीत, संजय दत्त, चित्रांगदा, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डीनो मोरिया और सोनम बाजवा जैसे तमाम कलाकार नजर आए. ये इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
हाउसफुल 5 ने बीते दिन यानी शनिवार को शानदार कलेक्शन किया है. इसने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जी हां, आंकड़ों की मानें तो इसने दो दिनों में 54 करोड़ की कमाई कर ली है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.