बॉलीवुड
Housefull 5 advance booking: Akshay Kumar की हाउसफुल 5 लगातार चर्चा में बनी हुई है. जैसे-जैसे फिल्म रिलीज के करीब आ रही है, इसकी एडवांस बुकिंग भी बढ़ रही है.
अक्षय कुमार (Akshay Kumar), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म आखिरकार 6 जून को रिलीज हो रही है. कुछ दिन पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था जिसका सोशल मीडिया पर खूब बज था. ऐसे में इस कॉमेडी ड्रामा की अब एडवांस बुकिंग (Housefull 5 advance booking) भी शुरू हो गई है और अब कर इसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
हाउसफुल 5 इस शुक्रवार यानी 6 जून को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह से तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ये फ्रैंचाइजी फिल्म देशभर में 5,000 से ज्यादा स्क्रीन पर दिखाई जाएगी. ऐसे में ये भारत में कॉमेडी शैली के लिए भी सबसे बड़ी रिलीज है. वहीं टिकटों की बिक्री की बात करें तो जो आंकड़े सामने आए हैं, उनकी मानें को ये पहले दिन अच्छी ओपनिंग कर सकती है.
Sacnilk की मानें तो फिल्म ने अब तक 70,706 टिकट बेचे हैं. इसकी कलेक्शन अब तक 2.15 करोड़ हो गया है. वहीं ब्लॉक सीट के साथ इसके कलेक्शन 5.7 करोड़ रुपये हुआ है. महाराष्ट्र और दिल्ली एनसीआर में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं. गुजरात दूसरे नंबर पर है, उसके बाद राजस्थान, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना हैं.
ये भी पढ़ें: Housefull 5 के इवेंट में भीड़ हुई कंट्रोल से बाहर, महिलाओं और बच्चों का हुआ बुरा हाल, अक्षय कुमार ने ऐसे संभाली फैंस
बता दें कि हाउसफुल 5 एक किलर कॉमेडी होने वाली है. ऐसे में इस फिल्म की कहानी में कॉमेडी के साथ साथ एक हत्या की जांच और रहस्य शामिल हैं. साथ ही इसमें दो अलग-अलग क्लाइमेक्स और दो अलग-अलग हत्यारों को दिखाया जाएगा. इस फिल्म को भारत में बनी अब तक की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म बताया जा रहा है. खबरों की मानें तो इसकी लागत 225 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें: Housefull 5 Trailer: Akshay Kumar की फिल्म है कॉमेडी से हाउसफुल, कंफ्यूजन और हंसी से होंगे लोट-पोट
फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें तो तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया और सौंदर्या शर्मा जैसे स्टार मौजूद हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.