Advertisement

Honey Singh: किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर रैपर को आया गुस्सा, पोस्ट कर दे डाली धमकी

रैपर Honey Singh के खिलाफ एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक ने चौंकाने वाला आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी. इसके बाद अब इस मामले पर खुद हनी सिंह ने रिएक्ट किया है और पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है.

Honey Singh: किडनैपिंग और मारपीट के आरोपों पर रैपर को आया गुस्सा, पोस्ट कर दे डाली धमकी

Yo Yo Honey Singh 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: फेमस रैपर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) इन दिनों अपने गानों के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रैपर और उनकी टीम के खिलाफ एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले को लेकर हनी सिंह (Honey Singh assault case) जमकर लोगों के निशाने पर आ गए थे. अब रैपर ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ ये सारी शिकायतें झूठी और आधारहीन हैं.

हाल ही में हनी सिंह के खिलाफ मुंबई के BKC पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज हुई थी जिसमें उनपर किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. इसके बाद हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान शेयर कर लिखा, 'शिकायत और आरोप झूठे और निराधार हैं. मेरी कंपनी या शिकायतकर्ता के बीच कोई संबंध या समझौता नहीं है जिसे मीडिया सुबह से दिखा रहा है.  मैं मुंबई की एक कंपनी ट्राइब वाइब में परफॉर्म करने के लिए गया हुआ था, जो कि नामी कंपनी बुक माय शो की सिस्टर कंपनी है. मुझे इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए जितना समय दिया गया था मैंने उतना परफॉर्म किया है.'

ये भी पढ़ें: 'Honey Singh ने मुझे होटल के कमरे में कैद किया, मारपीट की', रैपर के खिलाफ FIR दर्ज

इस पोस्ट में आगे हनी सिंह ने उनपर आरोप लगाने वालों के खिलाफ ठोस कदम उठाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि उनकी कानूनी टीम आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने की योजना बना रही है. उन्होंने पोस्ट में कहा, 'ऐसे सभी आरोप झूठे हैं और मेरी छवि खराब करने का प्रयास है. मेरी कानूनी टीम पहले से ही ऐसे लोगों के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करने के लिए काम कर रही है.'

ये भी पढ़ें: Honey Singh Breakup: साल भर भी नहीं चला हनी सिंह और Tina Thadani का रिश्ता, जानें क्यों हुए गर्लफ्रेंड से दूर

बता दें कि हनी सिंह के खिलाफ एक बड़ी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक विवेक रमन ने शिकायत दर्ज करवाई है. रैपर के खिलाफ किडनैपिंग, बंधक बनाकर रखने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए हैं. इस शिकायत में हनी सिंह के कुछ साथियों के नाम भी शामिल हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement