Advertisement

Badshah की माफी के बाद Yo Yo Honey Singh ने किया रिएक्ट, झगड़े को लेकर कही ये बात

रैपर बादशाह (Badshah) ने बीते दिनों हनी सिंह (Honey Singh) से माफी मांगी थी, जिसके बाद अब सिंगर ने रिएक्ट किया है और साथ ही उस झगड़े को लेकर भी बात की है.

Latest News
Badshah की माफी के बाद Yo Yo Honey Singh ने किया रिएक्ट, झगड़े को लेकर कही ये बात

Badshah, Honey Singh

Add DNA as a Preferred Source

हनी सिंह (Honey Singh) और रैपर बादशाह (Badshah) के बीच अक्सर ही सोशल मीडिया पर नोंकझोंक देखने को मिली है. दोनों ही रैपर एक दूसरे पर कई बार आरोप लगाते हुए और कमेंट्स करते हुए नजर आए हैं. इन सभी के बीच बीते दिनों रैपर बादशाह ने यो यो हनी सिंह से माफी मांगी थी और अपने 15 साल पुराने विवाद को खत्म किया था. बता दें कि दोनों के बीच यह झगड़ा साल 2011 में हुआ था, जब बादशाह ने रैप ग्रुप माफिया मुंडीर को छोड़ दिया था. अब यो यो हनी सिंह ने बादशाह की माफी को लेकर रिएक्ट किया है. 

दरअसल, हनी सिंह ने न्यूज 18 के साथ बादशाह के द्वारा माफी मांगने को लेकर रिएक्ट किया है. जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या वह बादशाह के साथ दोस्ती करने के मूड में हैं, तो इसपर सिंगर ने जवा दिया, '' मुझे यह भी समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या कह रहे हैं. मैंने कभी किसी के बारे में कुछ कहा? लोग कह रहे हैं कि कोई नतीजा निकला. मुझे समझ नहीं आता कि लोग हनी सिंह-बादशाह की लड़ाई के बारे में इतने सालों तक बात क्यों करते हैं, और फिर एक दिन उन्होंने माफी मांगी, क्या मुझे उसके बारे में कहना चाहिए?


यह भी पढ़ें- Honey 3.0 से रैपर Honey Singh का धमाकेदार कमबैक, इस बार गानों में नहीं होंगे 'भद्दे शब्द'


हनी सिंह ने बादशाह को लेकर कही ये बात

हनी सिंह ने आगे कहा, '' मेरा उससे कोई लेना देना नहीं है. मैं उसे मानता ही नहीं हूं. वह कभी मेरा दोस्त नहीं था. अगर वह मेरा दोस्त होता और कुछ होता तो बात अलग होती. मैंने नहीं देखा है वो वीडियो, लेकिन मैंने सुना है कि उन्होंने हमारे बीच गलतफहमियों का जिक्र किया था. कई सालों के बाद उन्हें एहसास हुआ, जो कि एक अच्छी बात है.


यह भी पढ़ें- लाइव कॉन्सर्ट में Honey Singh ने स्टेज पर कर दी ऐसी हरकत, Video देख लोगों ने जमकर किए मजेदार कमेंट


 

हनी सिंह ने आगे कहा, '' भगवान शिव उन पर दया करें, मुझे उम्मीद हैं कि वह और भी ज्यादा सफल होंगे. मेरा उनसे कोई लेना देना नहीं है. मेरी लाइफ में कुछ करीबी लोग हैं, जो मुझे बहुत प्यारे हैं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वो कभी मुझसे नाराज न हो,  अगर ऐसा होता है तो मैं उन्हें फिर से खुश करने के लिए कुछ भी करूंगा. मैंने अपनी दोस्ती में कभी किसी भाई को दूसरे भाई का अपमान करते नहीं देखा. 

बादशाह ने मांगी थी हनी सिंह से माफी

बता दें कि रैपर बादशाह ने देहरादून में एक कॉन्सर्ट के दौरान साथी कलाकार हनी सिंह के साथ चल रहे अपने झगड़े को पब्लिकली सभी के सामने सुलझा लिया था. बादशाह ने झगड़े को दूर करने की इच्छा जाहिर करने के लिए ग्रैफेस्ट 2024 के दौरान अपनी परफॉर्मेंस बीच में ही रोक दी थी. उन्होंने इस बीच कहा था, '' मेरी लाइफ में एक ऐसा दौर आया था, जब मेरे मन में एक के लिए काफी द्वेष था और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं और उस द्वेष को पीछे छोड़ना चाहता हूं और वह हैं हनी सिंह. मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था, लेकिन फिर मुझे एहसास हुई कि कब हम साथ थे, जोड़ने वाले बहुत कम थे, तोड़ने वाले बहुत ज्यादा था. आज मैं बस सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं उस दौर को पीछे छोड़ चुका हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. 

बादशाह-हनी सिंह साथ में गा चुके हैं कई गाने

बादशाह और हनी सिंह को भारत में बेहतरीन रैपर्स में गिना जाता हैं और दोनों ही कलाकारों के भारत में भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं. दोनों ने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत रैप ग्रुप माफिया मुंडीर के मेंबर के तौर पर की थी, जिसमें इक्का, लिल गोलू और रफ्तार भी थे. बैंड ने खोल बोतल, बेगानी नार बुरी, दिल्ली के दीवाने समेत कई फेमस गाने गाए. पब्लिकली झगड़े के बाद दोनों अलग हो गए और लगातार ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर निशाना साधते रहे.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Advertisement
Advertisement

Advertisement