Advertisement

Honey Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग हनी रोमांटिक वीडियो देख भड़के फैंस, जानिए कौन हैं Tina Thadani

Honey Singh का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपनी नई गर्लफ्रेंड Tina Thadani के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Honey Singh Girlfriend: गर्लफ्रेंड संग हनी रोमांटिक वीडियो देख भड़के फैंस, जानिए कौन हैं Tina Thadani

Honey Singh Girlfriend Tina Thadani: गर्लफ्रेंड टीना थदानी के साथ दिखे हनी सिंह

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर रैपर और संगीतकार यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) की पर्सनल लाइफ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बनी हुई है. उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक लिया है. उनका ये रिश्ता बेहद खराब मोड़ पर खत्म हुआ है क्योंकि पत्नी ने हनी सिंह पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तलाक के कुछ दिनों बाद ही हनी सिंह अपनी नई गर्लफ्रेंड (Honey Singh Girlfriend) टीना थदानी (Tina Thadani) के साथ नजर आने लगे हैं. हनी सिंह के मूव ऑन करने का ये अंदाज कई लोगों को रास नहीं आया है और उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा है.

दरअसल, हाल ही में हनी सिंह दिल्ली की एक ईवेंट पर दिखाई दिए. जहां पर साथ टीना थदानी भी नजर आईं. इस इवेंट पर हनी सिंह टीना का हाथ पकड़कर रोमांटिक अंदाज में वॉक करते दिखे. वो कैमरों के सामने भी अपना रोमांटिक अंदाज फ्लॉन्ट करने से नहीं झिझके. इस दौरान हनी सिंह ब्लैक एंड व्हाइट लुक में बेहद स्टाइलिश दिखे और टीना भी ऑल ब्लैक लुक में कुछ कम नजर नहीं आईं. वीडियो में दिख रहा है कि हनी सिंह के आगे कैमरे चल रहे हैं और मालूम होता है कि उन्होंने टीना का हाथ पकड़कर अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है.

ये भी पढ़ें- पत्नी से अलग हुए हनी सिंह, पहले घरेलू हिंसा का आरोप और अब गुजारे भत्ते ने खड़ी कर दी खटिया

बता दें कि जहां एक तरफ हनी सिंह रैपर हैं और कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज भी दे चुके हैं. वहीं, दूसरी तरफ टीना भी अपने फील्ड में जबरदस्त सक्सेस हासिल कर चुकी हैं. वो एक मशहूर सुपरमॉडल हैं. वो सोशल मीडिया पर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहती हैं. टीना बेहद बोल्ड भी हैं और कई फोटोशूट में उनका बेबाक अंदाज देखने को मिल चुका है. वहीं, हनी और टीना का रोमांटिक वीडियो देखने के बाद कई लोग ऐसे कयास लगाने लगे हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक हनी ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan की इस फिल्म में हुई Honey Singh की एंट्री, जानिए डिटेल 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement