Advertisement

Honey Singh को जब Shah Rukh Khan ने मारा था थप्पड़? अफवाह फैलने पर Ex वाइफ ने बचाई थी इज्जत

Honey Singh को लेकर ऐसी अफवाहें फैली थीं कि नाराज होकर Shah Rukh Khan ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था. रैपर की एक्स वाइफ ने सच्चाई बताई थी.

Honey Singh को जब Shah Rukh Khan ने मारा था थप्पड़? अफवाह फैलने पर Ex वाइफ ने बचाई थी इज्जत

Rapper Yo Yo Honey Singh Birthday: रैपर हनी सिंह बर्थडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (Rapper Yo Yo Honey Singh) आज यानी 15 मार्च को अपना 40वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस के साथ- साथ कई सेलेब्रिटीज भी उन्हें बर्थडे विश करते दिखाई दे रहे हैं. हनी सिंह अपने 40वें बर्थडे से पहले कमबैक कर चुके हैं. वहीं, एक समय पर हनी सिंह का करियर जितनी तेजी से ऊपर गया, उनके नाम के साथ उतने ही विवाद जुडते गए. ऐसा ही एक विवाद पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर, जिस पर हनी सिंह का बचाव करने के लिए उनकी एक्स वाइफ शालिनी सिंह (Honey Singh Ex Wife Shalini) आगे आई थीं.

दरअसल, कुछ सालों पर हनी सिंह एक टूर पर गए थे, जिसमें शाहरुख खान भी शामिल थे. इस टूर को वो बीच में छोड़कर आ गए थे, जिसके बाद ऐसी अफवाहैं फैली थीं कि हनी सिंह नशे में धुत हो गए थे किसी शख्स के साथ बदसलूकी कर रहे थे. अफवाह थी कि इसी बात पर शाहरुख ने नाराज होकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था. हालांकि, जब ये अफवाह फैली तो हनी सिंह के बचाव में उनकी एक्स वाइफ शालिनी खड़ी हुईं, तब दोनों का तलाक नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें- 'Shah Rukh Khan को मार देंगे', Salman Khan को लेकर फूटा लॉरेंस बिश्ननोई का गुस्सा, बताया क्यों है खफा

शालिनी ने कहा था कि शाहरुख खान उन्हें थप्पड़ क्यों मारेंगे? शालिनी ने इन बातों को निराधार बताया था और कहा था कि 'वो शाहरुख भाई की बहुत इज्जत करते हैं और शाहरुख भी हनी को छोटा भाई मानते हैं. यही वजह है कि शाहरुख भाई ने हमारी बहुत मदद भी है'.

ये भी पढ़ें- जब Honey Singh की मदद के लिए आगे आए थे ये सुपरस्टार्स, रैपर ने बुरे दौर पर खुलकर की बात

शालिनी ने बताया था कि उस टूर के दौरान हनी सिंह डॉक्टर की सलाह के खिलाफ जाकर विदेश गए थे और ब्‍लड प्रेशर की दवाइयों के हेवी डोज पर थे. नतीजा ये हुआ की एक दिन वो चक्कर खाकर गिर गए और उन्हें टूर बीच में छोड़कर लौटना पड़ा. बता दें कि हनी सिंह अब अपनी पत्नी शालिनी से अलग हो चुके हैं और इन दिनों वो टीना थडानी को डेट कर रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement