Advertisement

Happy Holi: Kareena Kapoor ने बच्चों संग खेली पिचकारी, Neem Karoli Baba की भक्ति में लीन हुईं अनुष्का

Kareena Kapoor से Anushka Sharma तक बॉलीवुड के कई स्टार्स ने अपने- अपने तरीके से Holi सेलीब्रेट की है और फैंस के साथ फोटोज शेयर की हैं.

Latest News
Happy Holi: Kareena Kapoor ने बच्चों संग खेली पिचकारी, Neem Karoli Baba की भक्ति में लीन हुईं अनुष्का

Anushka Sharma, Kareena Kapoor Holi Celebration: बॉलीवुड होली सेलीब्रेशन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रंगों के त्योहार होली (Holi 2023) का आगाज हो चुका है. ये त्योहार शुरू होते ही बॉलीवुड सितारों (Bollywood Stars Holi Celebration) के बीच भी जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है. टीवी स्टार्स इस खास मौके पर जमकर मस्ती करते दिखाई दिए. सभी ने अपनी- अपनी होली की झलक सोशल मीडिया पर दिखानी शुरू कर दी है. करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) तक बॉलीवुड सितारों ने दिलचस्प पोस्ट किए हैं. सामने आई तस्वीरों में अनुष्का नीम करोली बाबा की भक्ति में लीन दिख रही हैं तो करीना अपने बच्चों संग होली खेल रही हैं.

होली के मौके पर करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में वो अपने दोनों बेटों तैमूर और जहांगीर के साथ जमकर होली खेलती दिखाई दे रही हैं. तैमूर और जहांगीर पिचकारी लिए और रंग में पूरी तरह डूबे दिखाई दे रहे हैं और करीना भी बच्चों के साथ खूब मस्ती कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- Holi Party: Anjali Arora ने लगाए ठुमके, Priyanka Choudhary ने दिखाया बोल्ड अवतार, देखें TV सितारों की पार्टी

वहीं, अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो करोली बाबा को कितना मानती हैं. इस पोस्ट में अनुष्का ने लंबे कैप्शन ने करिए अपने जज्बात बयां किए हैं. इसके साथ ही शेयर की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस रंग लगाए बड़ी सी स्माइल के साथ फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Soha (@sakpataudi)

ये भी पढ़ें- Kiara Advani और Sidharth Malhotra ने ऐसे मनाई पहली Holi, शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

इसके अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी होली के मौके पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने अपने बच्चों के साथ रंगों की नहीं बल्कि फूलों की होली खेली है. उन्होंने इस खूबसूरत वीडियो के जरिए फैंस को विश किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी अपने फैमिली के साथ रंगों का त्योहार सेलीब्रेट किया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement