Advertisement

Om Raut की बढ़ी मुश्किलें, Adipurush को लेकर हिंदू सेना ने दाखिल की याचिका

ओम राउत (Om Raut) के निर्देशन में बनी Prabhas की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) के खिलाफ हिंदू सेना ने दिल्ली हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है.

Om Raut की बढ़ी मुश्किलें, Adipurush को लेकर हिंदू सेना ने दाखिल की याचिका

Adipurush: आदिपुरुष 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ओम राउत(Om Raut) के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) शुरुआत से ही चर्चा में है. फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म की रिलीज के बाद से लोग इसका विरोध कर रहे हैं. फिल्म ने दर्शकों को खासा निराश किया है. इसी बीच आदिपुरुष के निर्माताओं की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं. 

दरअसल, हिंदू सेना ने आदिपुरुष के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दर्ज कराई है और इसको लेकर यह भी मांग की गई है कि इसे सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन के लिए प्रमाणित नहीं किया जाए. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्ता ने शुक्रवार को यह जनहित याचिका (पीआईएल) आदिपुरुष फिल्म के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की है. 

ये भी पढ़ें- 'न राम लगे प्रभास, न रावण लगे सैफ,' देश से लेकर नेपाल तक बवाल, आदिपुरुष पर क्यों भड़का है हंगामा?  

226 अनुच्धेद के तहत दर्ज की गई याचिका

दिल्ली उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका में गुप्ता ने कहा है कि यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत जनहित याचिका के आकार में एक रिट याचिका है, जिसमें उत्तरदाताओं को हटाने के लिए निर्देश के मुताबिक एक उपयुक्त रिट जारी करने की प्रार्थना की गई है. धार्मिक लीडर, कैरेक्टर्स, आंकडों को खराब तरीके से बनाने और पेश करने आपत्तिजनक दृश्यों के बारे में इस फीचर फिल्म आदिपुरुष को पब्लिक प्रदर्शन के लिए प्रमाणित नहीं करने और इस तरह के अन्य या फिर आगे के आदेश को पारित करने का निर्देश देते हुए आदेश जारी किया गया है, जैसा कि माननीय न्यायालय उचित समझें और मामले के तथ्यों और परिस्थितियों में उचित रहेगा. 

ये भी पढ़ें- Adipurush Review: 'रामायण' की सबसे अहम बात मिस कर गए ओम राउत, सिर्फ 2 सीन कर पाए इंप्रेस

धार्मिक भावनाओं को किया गया आहत

इस याचिका में आगे आरोप लगाया गया है कि फिल्म धार्मिक नेताओं,कैटेक्टर, आंकड़ों को गलत तरीके से पेश करके हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया गया है. याचिका कर्ता ने ओम राउत द्वारा निर्देशित फीचर फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ पीआईएल के आकार में रिट याचिका को प्राथमिकता दी है. जिसने गलत तरीके से धार्मिक लीडर, कैरेक्टर और आंकड़ों को दिखाने के लिए हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाया है. महर्षि वाल्मीकि, संत तुलसीदास आदि जैसे लेखकों द्वारा लिखित रामायण में हिंदू धार्मिक नेताओं, कैरेक्टर का वर्णन किया गया है. जिसे आदिपुरुष ने गलत ढंग से पेश किया है.

दर्शकों का नहीं मिला अच्छा रिस्पॉन्स

आपको बता दें कि ओम राउत की इस फिल्म में साउथ के फेमस एक्टर प्रभास ने भगवान श्रीराम का किरदार निभाया है. वहीं, एक्ट्रेस कृति सेनन ने माता सीता यानी जानकी का किरदार अदा किया है. फिल्म को अभी तक अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement